देवमिलन के बाद माला री जातर मेला संपन्न

उपमंडल की ग्राम पंचायत कुन्नु के हरड़गलु मेला में जातरा-रा-रीढ़ू नामक स्थल पर देव सियुन गहरी और देव गरलोग गहरी दो देव रथों के बीच एक वर्ष के उपरांत हुए मिलन के साथ माला री जातर मेला धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। सैकड़ों की संख्या में देवलु मेला के प्रत्यक्षदर्शी बने और दोनों देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। क्षेत्र में हर वर्ष माला-री-जातर मेला धूमधाम से मनाया जाता है। दोनों देवताओं के रथ शनिवार सुबह सियुन और गरलोग गांव से अपने देवलुओं के साथ पैदल मेला स्थल को रवाना हुए।क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Oct 2018 05:58 PM (IST) Updated:Sat, 27 Oct 2018 05:58 PM (IST)
देवमिलन के बाद माला री जातर मेला संपन्न
देवमिलन के बाद माला री जातर मेला संपन्न

सहयोगी, पद्धर : ग्राम पंचायत कुन्नु के हरड़गलु मेला में देव सियुन गहरी और देव गरलोग गहरी दो देव रथों के मिलन के साथ माला री जातर मेला संपन्न हुआ। क्षेत्र में हर वर्ष माला-री-जातर मेला धूमधाम से मनाया जाता है। दोनों देवताओं के रथ शनिवार सुबह सियुन और गरलोग गांव से अपने देवलुओं के साथ पैदल मेला स्थल को रवाना हुए। जातरा-रा-रीढ़ू स्थान पर दोनों देवताओं का मिलन प्राचीन देव परंपरा की रीति से हुआ। पहले देव गरलोग गहरी ने बड़े भाई सियुन गहरी से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों देवताओं के गुरों ने देव खेल लेकर देव शक्ति के करतब दिखाए। अंधेरा होते ही दोनों देवताओं के रथ मेला स्थल से समीप के गावों को रवाना हो गए। बड़ादेयो सियुन गहरी घनेहड़ गांव और देव गरलोग गहरी सीह गांव में रात को रूके। इस दौरान बांठड़ा प्रथा को भी अंजाम दिया गया। बांठड़ा प्रथा को दोनों देवताओं के कारदारों ने निभाया। इस दौरान दोनों गांव में रात को उत्सव का माहौल रहा। मेला की रश्म को निभाने के बाद दोनों देवताओं के रथ रविवार को अपने मंदिरों को रवाना हो जाएंगे। दोनों देवताओं का मिलन अगले वर्ष जिला स्तरीय किसान मेला में होगा। इस अवसर पर सर्व देवता कारदार संघ पद्धर के अध्यक्ष लेख राम ठाकुर, चंद्रमणि शर्मा, सियुन के प्रधान पदम ¨सह ठाकुर, देवता के पुजारी दिनेश कुमार, जय ¨सह, गुर बुद्धि ¨सह, शुक्रू राम, ज्योति प्रकाश ठाकुर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी