श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ बुलंद की आवाज

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट वर्कस यूनियन (सीटू) ने कुल्लू तो आनी खंड क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jan 2019 07:09 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jan 2019 07:09 PM (IST)
श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ बुलंद की आवाज
श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ बुलंद की आवाज

जागरण टीम, कुल्लू/आनी : सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट वर्कस यूनियन (सीटू) ने कुल्लू तो आनी खंड की आंगनबाड़ी मिड डे मील, मनरेगा मजदूरों सहित अन्य संगठनों ने मांगों के समर्थन में प्रर्दशन किया। कुल्लू में बुधवार को यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कपूर, कुल्लू जिलाध्यक्ष चुन्नी लाल, कुल्लू जिला महाचचिव घनश्याम शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीतियों को लागू करने की तैयारी कर रही है। सरकार सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों में काम कर रहे मजदूरों के लिए स्थायी नीति बनाए। उन्हें श्रम कानून के दायरे में आने वाली सारी सुविधाएं दी जाए। आरोप लगाया कि इन प्लांटों में पिछले कई वर्षों से मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। मजदूरों को न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा भी नहीं दी जा रही है। इस दौरान सचिव वरयाम, सचिव रामेंद्र, लेखपाल, सचिव दोतराम आदि मौजूद रहे।

वहीं, आनी खंड की आंगनबाड़ी, मिड डे मील मनरेगा मजदूरों सहित अन्य संगठनों ने बुधवार को संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया गया। किसान सभा के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर की अगुवाई में लोक निमार्ण विभाग के विश्राम गृह से नए अड्डे से मुख्य बाजार तक रैली निकाली गई। जिला परिषद सदस्य एवं सीटू नेता लोकेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई दी है। मजदूरों व कर्मचारियों को कोई लाभ नहीं दिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी परिवर्तन किए जा रहे है। सरकारी प्रतिष्ठानों व उद्योगों में पक्के किस्म के रोजगार की जगह ठेके के आधार पर नौकरियां दी जा रही है। एक्ट में तमाम मजदूर विरोधी संशोधन किए गए है। यह सभी निणर्या केंद्र सरकार जल्द निरस्त करे। आंगनबाड़ी यूनियन के महिला चंद्रेश ने कहा कि आंगनबाड़ी और मिड डे मील वर्करज का वेतन बढ़ाया जाए। सातवें वेतन आयोग की सिफारिश को ध्यान में रखते हुए मजदूरों का मासिक वेतन 18 हजार रुपये किया जाए। ठेकेदारी प्रथा व आउट सोर्स प्रणाली को खत्म किया जाए। हिमाचल प्रदेश में आगंनबाडी, मिड डे मील,आशा वर्करज को तृतीय श्रेणी कर्मचारी बनाया जाए। इस अवसर पर किसान सभा के प्रताप ठाकुर, जिला परिषद एवं सीटू नेता लोकेंद्र कुमार, पदम प्रभाकर,मिलाप ठाकुर, रमेश चंद, निर्मला शर्मा, चंद्रेश, सरोजवाला, विक्रमजीत, विक्रमराज, मेहर चंद, गीताराम ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी