रद्:::::::रामकृष्ण को बंजार कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग

कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सचाणी गांव के कांग्रेस ने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 06:42 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 06:42 PM (IST)
रद्:::::::रामकृष्ण को बंजार कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग
रद्:::::::रामकृष्ण को बंजार कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग

संवाद सहयोगी, कुल्लू : जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सचाणी गांव के कांग्रेस नेता रामकृष्ण शर्मा को बंजार कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। उल्लेखनीय है कि जबसे बंजार विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस अध्यक्ष मियां राम ¨सह को कांग्रेस पार्टी की प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबसे ही बंजार कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर अनेक नेताओं की नजर लगी हुई है। ऐसे में सचाणी गांव के पुराने कांग्रेसी नेता रामकृष्ण को बंजार कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग भी उठने लगी है। बंजार कांग्रेस कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार, रमेश कुमार, भाग ¨सह, केहरचंद, दलीप ठाकुर, चंद्रमणी, रमेश शर्मा, चांद किशोर शर्मा, खेमचंद ठाकुर, मानचंद ठाकुर, ज्ञानचंद, चंद्रा ठाकुर,हंसराज शर्मा, लीला गोपाल शर्मा, संजय शर्मा, प्रेमचंद ठाकुर, बलवीर ठाकुर, पूर्ण ¨सह ठाकुर, तीखूराम, डेहरूराम, सुंदर ¨सह, अंजू ठाकुर, हनीफ मोहम्मद, छबीलदास, सीता देवी, पूनम देवी, चंद्रा देवी, चांद किशोर व जगन्नाथ आदि ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से आग्रह किया है कि बंजार कांग्रेस अध्यक्ष की कमान रामकृष्ण शर्मा को सौंपी जाए। रामकृष्ण शर्मा कांग्रेस डेलिगेट होने के साथ ही राहुल गांधी ब्रिगेड के नेता भी रह चुके हैं और उनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता में भी अच्छी पैठ है। मौजूदा समय में रामकृष्ण शर्मा प्रदेश ब्राहमण सभा के राज्य उपाध्यक्ष होने के साथ ही कर्मठ कांग्रेस नेता के तौर पर बंजार विस में कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि रामकृष्ण शर्मा को बंजार कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

chat bot
आपका साथी