प्राकृतिक खेती के बारे में किया जागरूक

स्थानीय मिनी सचिवालय में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती संघ जिला कुल्लू की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कर्म चंद ने की। इसमें जिला कुल्लू के किसानों और बागवानों ने भाग लिया। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Nov 2019 07:45 PM (IST) Updated:Wed, 06 Nov 2019 06:39 AM (IST)
प्राकृतिक खेती के बारे में किया जागरूक
प्राकृतिक खेती के बारे में किया जागरूक

संवाद सूत्र, बंजार : स्थानीय मिनी सचिवालय में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती संघ जिला कुल्लू की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कर्म चंद ने की। इसमें जिला कुल्लू के किसानों और बागवानों ने भाग लिया। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। इसमें किसानों को उत्तम किस्म की गाय देने, पराली व तूड़ी की व्यवस्था करने आदि की मांग रखी गई। किसानों ने सरकार से मांग की है कि कुल्लू दशहरा प्रदर्शनी में जो किसानों को प्रोत्साहन देने हो तो वह स्वयं मंत्री या मुख्यमंत्री द्वारा दिए जाएं। इस अवसर पर सचिव ठाकुर दास, स्वर्ण सिंह ठाकुर आदि ने किसानों के हितों के बारे में अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी