पुलिस ने 87 किलो चरस की नष्ट

जिला कुल्लू पुलिस ने विभिन्न पकड़े गए मामलों में पकडे गए नशीले पदार्थाे को शुक्रवार को पुलिस लाईन बाशिग में नष्ट किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Mar 2020 08:13 PM (IST) Updated:Sat, 14 Mar 2020 06:17 AM (IST)
पुलिस ने 87 किलो चरस की नष्ट
पुलिस ने 87 किलो चरस की नष्ट

संवाद सहयोगी, कुल्लू : जिला पुलिस ने विभिन्न मामलों में पकड़े नशे को शुक्रवार को पुलिस लाइन बाशिग में नष्ट किया। इसमें चरस, अफीम, भुक्की और गांजा शामिल था। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि साल 2019 में कुल्लू, बंजार, आनी और मनाली थानों के अंतर्गत 68 मामलों में पकड़ी गई 87 किलो 217 ग्राम चरस, 601 ग्राम अफीम, चार किलो 372 ग्राम गांजा आग के हवाले किया है।

chat bot
आपका साथी