Raksha Bandhan Weather Forecast: रक्षाबंधन पर मेहरबान रह सकता है मौसम, जानिए अपडेट

Raksha Bandhan Weather Forecast सोमवार को रक्षा बंधन के पर्व पर मौसम लोगों पर मेहरबान रह सकता है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 10:05 AM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 10:05 AM (IST)
Raksha Bandhan Weather Forecast: रक्षाबंधन पर मेहरबान रह सकता है मौसम, जानिए अपडेट
Raksha Bandhan Weather Forecast: रक्षाबंधन पर मेहरबान रह सकता है मौसम, जानिए अपडेट

धर्मशाला, जेएनएन। सोमवार को रक्षा बंधन के पर्व पर मौसम लोगों पर मेहरबान रह सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ क्षेत्राें में ही बारिश की संभावना है। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में रक्षाबंधन पर मौसम साफ रह सकता है। हालांकि, चार अगस्त को प्रदेश के आठ जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर में भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में सात अगस्त तक कुछ स्थानों पर बारिश का क्रम जारी रहेगा, लेकिन चार और सात अगस्त को अधिकतर क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। कई स्थानों पर हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे अधिक 110 के करीब सड़कें मंडी जोन में बंद हैं।

प्रदेश में शनिवार को कई स्थानों पर बारिश और भूस्खलन होने से करीब 140 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, चंबा जिला में तोरनू नाला के पास पहाड़ी दरकने से डलहौजी-चुवाड़ीसड़क पर यातायात ठप रहा। साहो क्षेत्र के गुवाड़ के संगोड़ी में बारिश से एक मकान की छत टूट गई। परिवार के सदस्यों को भागकर जान बचाना पड़ी। 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक बारिश ऊना जिला में 80 मिलीमीटर और धर्मशाला में 44.6 मिलीमीटर हुई।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस) स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 17.0, 22.8 सुंदरनगर, 22.4, 29.9 भुंतर, 22.4, 32.0 कल्पा, 15.2, 24.4 धर्मशाला, 18.2, 26.6 ऊना, 21.2, 30.6 नाहन, 23.9, 28.4 केलंग, 13.4, 19.9 सोलन, 20.4, 28.5

chat bot
आपका साथी