नगर निगम के चुनावी माहौल के बीच मुख्‍यमंत्री आज कांगड़ा के दौरे पर, कोरोना संक्रमण के हालात भी करेंगे समीक्षा

CM Jairam Thakur Kangra Tour नगर निगम के चुनावी माहौल के बीच मुख्यमंत्री जयरराम ठाकुर आज मंगलवार को अपने एक दिवसीय कांगड़ा के दौरे पर होंगे। मुख्यमंत्री सुबह करीब नौ बजे शिमला से हेलिकॉप्टर से गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 08:42 AM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 09:18 AM (IST)
नगर निगम के चुनावी माहौल के बीच मुख्‍यमंत्री आज कांगड़ा के दौरे पर, कोरोना संक्रमण के हालात भी करेंगे समीक्षा
एक दिवसीय कांगड़ा के दौरे पर पहुंचे मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर।

धर्मशाला, जागरण संवाददता। CM Jairam Thakur Kangra Tour, नगर निगम के चुनावी माहौल के बीच मुख्यमंत्री जयरराम ठाकुर आज मंगलवार को अपने एक दिवसीय कांगड़ा के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री सुबह करीब नौ बजे शिमला से हेलिकॉप्टर से गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे। गगल एयरपोर्ट पर वन मंत्री राकेश पठानिया, विधानसभा अध्‍यक्ष विपिन सिंह परमार व उपायुक्‍त राकेश प्रजापति ने मुख्‍यमंत्री का स्‍वागत किया।

यहां से सड़क मार्ग से डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा जाएंगे। टांडा में वह मेडिकल कॉलेज प्रशासन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता से जिला में कोरोना की हालात को लेकर चर्चा करेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमण के बचाव को लेकर किए गए प्रंबधों का जायजा लेंगे।

टांडा में कोरोना की स्थिति का आकलन करने के बाद मुख्यमंत्री नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर 15 खनियारा में जाएंगे। यहां वह राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परिसर के पास जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के दौरान वह जनता से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगने के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं एवं प्रचार में जुटे हुए कार्यकर्ताओं में जीत को लेकर जोश भरेंगे।

chat bot
आपका साथी