किन्‍नौर में चीन सीमा से सटे दुमती में आइटीबीपी जवानों से मिले सांसद, टॉवर लगवाने का दिया आश्‍वासन

सांसद रामस्वरूप शर्मा शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन चीन सीमा के साथ सटे दुमती में 12 हजार 200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित 50 बटालियन आईटीबीपी के जवानों से मिले।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 03:37 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 03:37 PM (IST)
किन्‍नौर में चीन सीमा से सटे दुमती में आइटीबीपी जवानों से मिले सांसद, टॉवर लगवाने का दिया आश्‍वासन
किन्‍नौर में चीन सीमा से सटे दुमती में आइटीबीपी जवानों से मिले सांसद, टॉवर लगवाने का दिया आश्‍वासन

रिकांगपिओ, जेएनएन। मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन चीन सीमा के साथ सटे दुमती में 12 हजार 200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित 50 बटालियन आईटीबीपी के जवानों से मिले। सांसद ने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए हौसला अफजाई की। करीब एक घंटे की मुलाकात के दौरान जवानों के साथ मिलकर सांसद सहित भाजपा के पदाधिकारियों ने भारत माता की जय नारे लगाए। सांसद ने कहा सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों से मिलकर बहुत खुशी हो रही है। इस दौरान प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी भी मौजूद रहे।

सांसद ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकारें सदैव देश की सेना के साथ खड़ी हैं और उन्हें खुली छूट दी है कि सीमा पर वे परिस्थिति के अनुसार निपट लें। सांसद ने कहा हमारे वीर जवान घर परिवार से दूर देश की सीमाओं पर दिन-रात पहरा दे रहे हैं, ताकि हम अपने घरों में आराम से सो सकें। ऐसे वीर जवानों पर देश को गर्व है। रामस्वरूप शर्मा ने कहा दुमती में जवानों की मोबाइल टाॅवर न होने की समस्या को देश के प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के समक्ष उठाया जाएगा और जल्द से जल्द मोबाइल टॉवर लगाने के लिए आग्रह किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने देश की जनता से चीन की वस्तुओं का बहिष्कार करने के लिए कहा।

इस दौरान पूर्व विधायक तेजवंत सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव हारा, एसडीएम कल्पा डॉ. मेजर अवनींद्र कुमार, डीएसपी किन्नौर विपन, महामंत्री राजपाल, किनफेड चेयरमैन दौलत नेगी, जिला मीडिया प्रभारी सुशील नेगी, कल्पा मंडल उपाध्यक्ष राजन नेगी, पीडब्लूडी भावानगर अधिशाषी अभियंता राहुल सूद भी मौजूद रहे।

करछम से दुमती तक सड़क पक्का करने के टेंडर स्वीकृत

करछम से दुमती तक सड़क की समस्या पर उन्होंने कहा इस सड़क मार्ग को एनएच के अधीन लाया गया है, जबकि सड़क को पक्की करने के लिए के लिए 8 करोड़ 64 लाख रुपये स्वीकृत किए गए है और टेंडर भी लग चुका है।

chat bot
आपका साथी