Himachal Statehood Day: 11 बजे शुरू होगा पूर्ण राज्‍यत्‍व स्‍वर्णिम जयंती कार्यक्रम, अमित शाह होंगे मुख्‍य अतिथि

Himachal Statehood Day हिमाचल के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा प्रदेश के लिए सौभाग्य का अवसर है कि हिमाचल पूर्ण राज्यत्व के 50 साल पूरे कर रहा है। 50 साल की यह यात्रा हर एक नागरिक के लिए समर्पित है। इस मुकाम तक पहुंचने में एक-एक व्यक्ति का योगदान है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 02:21 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 02:21 PM (IST)
Himachal Statehood Day: 11 बजे शुरू होगा पूर्ण राज्‍यत्‍व स्‍वर्णिम जयंती कार्यक्रम, अमित शाह होंगे मुख्‍य अतिथि
हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की तैयारियों के बारे में जानकारी देते मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर।

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा प्रदेश के लिए सौभाग्य का अवसर है कि हिमाचल पूर्ण राज्यत्व के 50 साल पूरे कर रहा है। 50 साल की यह यात्रा हर एक नागरिक के लिए समर्पित है। इस मुकाम तक पहुंचने में एक-एक व्यक्ति का योगदान है। सरकार ने तय किया है कि 50 साल की स्वर्णिम यात्रा जो पूरी की है उसको हर व्यक्ति जाने खासकर युवा पीढ़ी। इसके लिए सरकार 51 कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। 25 जनवरी को सवर्ण जयंती राज्यत्व दिवस के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हिमाचल राज्यपाल बंडारू दत्‍तात्रेय कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमित शाह 11 बजे शिमला पहुंचेंगे और समारोह के मुख्य अथिति होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्‍यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे। साथ ही प्रदेश के सभी सांसद भी उपस्थित रहेंगे। हिमाचल के सभी विधानसभा और मंडल स्तर पर भी एलईडी स्क्रीन पर ये कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्था की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी इसको देखने की व्यवथा है।

स्वर्णिम जयंती के मौके पर एक विशेष डाक टिकट, हिमाचल अब और तब वृत्ति चित्र, एक कॉफी टेबल बुक जारी की जाएगी। 15 अप्रैल 1948 को 30 छोटी रियासतों को मिलाकर हिमाचल का गठन किया गया था। नौ लाख के करीब आबादी थी। 1950 में सी पार्ट स्टेट बनी। 1952 में यशवंत सिंह परमार तीन मंत्रियों के साथ मुख्‍यमंत्री बने थे। जनवरी 1956 को हिमाचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया।

हिमाचल के स्वर्णिम जयंती के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसके लिए प्लान बनाया गया है। इसमे प्रमुख रूप से हर क्षेत्र का विकास योजनाओं की जनाकरी देने के लिए सवर्णी रथ यात्रा शुरू की जाएगी जिसे हर विधानसभा ब्लॉक स्‍तर तक ले जाया जाएगा और सभी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रदेश में पंचायत चुनाव समाप्त हो गए हैं सभी को शुभकामनाएं हैं। उनके लिए भी यह काल खंड महत्वपूर्ण है जब प्रदेश 50 साल का सफर पूरा कर स्वर्ण जयंती मना रहा है। इसको पंचायत के साथ भी जोड़ा जाएगा। पंचायती राज संस्थाओं के लिए भी स्वर्ण जयंती के पहलुओं से जोड़ने का अभियान ट्रेनिंग में जोड़ा जाएगा। हिमाचल के निर्माण में खास योगदान रहा है उनको भी सम्मानित किए जाने का कार्यक्रम है। महत्वपूर्ण है कि ऐसे लोगों की पहचान की गई हो।

जनप्रतिनिधियों को जिन्होंने विधानसभा, लोकसभा में प्रदेश व देश का प्रतिनिधित्व किया है उनका भी सम्मान किया जाएगा। 50 साल में हिमाचल जहां पहुंचा है और हिमाचल का भविष्य लोग क्या देखते हैं उसको लेकर जनता से सुझाव लिए जाएंगे। सीएम ने कहा हिमाचल की जनता ने कठिन परिस्थितियों से गुजरते हुए आज जो मुकाम हासिल किया है वो इस स्वर्ण जयंती के मौके पर सभी के लिए डेडिकेटेड रहेगा।

chat bot
आपका साथी