प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन को सेवा सप्‍ताह के रूप में मनाएगी हिमाचल भाजपा

Modi Birthday हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को 70वां जन्मदिन मनाया जाएगा।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 05:03 PM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 05:03 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन को सेवा सप्‍ताह के रूप में मनाएगी हिमाचल भाजपा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन को सेवा सप्‍ताह के रूप में मनाएगी हिमाचल भाजपा

शिमला, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को 70वां जन्मदिन मनाया जाएगा। इसे भाजपा प्रदेशभर में सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। पार्टी प्रत्येक वर्ष प्रधानमंत्री का जन्मदिन 'सेवा सप्ताह' के रूप में मनाती है। प्रत्येक वर्ष पार्टी के सभी कार्यकर्ता विभिन्न प्रकार के सेवा के कार्यक्रम पूरे सप्ताहभर करके माननीय प्रधानमंत्री की दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।

यह सेवा सप्ताह 14 से 20 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह को प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन है। इसलिए इस सेवा सप्ताह में प्रत्येक मंडल में कम से कम 70 दिव्यांगों को विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग एवं उपकरण प्रदान करने का पार्टी ने निर्णय लिया है। इसी प्रकार गरीब भाइयों एवं बहनों को आवश्यकतानुसार चश्में प्रदान किए जाएंगे। कोविड-19 से प्रभावित 70 लोगों को स्थानीय आवश्यकतानुसार एवं अस्पताल के माध्यम से प्लाजमा डोनेट करवाए जाएंगे।

इस दौरान युवा मोर्चा प्रदेशभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन करेगा। प्रत्येक बूथ पर पौधरोपण के कार्यक्रम एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा। स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और एक बार प्रयोग होने वाले प्लास्टिक (सिंगल यूज प्लास्टिक) से मुक्ति का संकल्प लेकर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा।

70 बड़ी रैलियां करेगी भाजपा

भाजपा अध्यक्ष ने कहा माननीय प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतत्व पर वेबिनार के माध्यम से 70 बड़ी वर्चुअल कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा। इन कॉन्फ्रेंस में समाज के बुद्धिजीवी एवं प्रबुद्ध नागरिकों का उद्बोधन होगा। इसमें पीएम के कार्य एवं व्यकितत्व पर प्रदेश में इस वर्ष कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए उनसे संबंधित 70 स्लाइड की प्रदर्शनी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित एवं प्रस्तारित होगी।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के कार्यक्रम प्रभारी बने कृपाल परमार

सुरेश कश्यप ने कहा आगामी 25 सितंबर को हम सबके प्रेरणा स्त्रोत एवं पार्टी की विचारधारा प्रदान करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। इनकी जयंती पर पार्टी प्रत्येक वर्ष बूथ स्तर पर माल्यार्पण एवं पुष्पाजंलि के कार्यक्रम करती है। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

गांधी जयंती के कार्यक्रम प्रभारी पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा होंगे

दो अक्‍टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  की जयंती के कार्यक्रमों के प्रभारी प्रवीण शर्मा होंगे। बापू के सिद्धांत स्वदेशी, खादी, स्वाबलंबी, सादगी एवं स्वच्छता के बारे में जागरूकता अभियान चलाया गया था। इस वर्ष पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

chat bot
आपका साथी