उपचुनाव में हार के बावजूद वीरभद्र सिंह ने थपथपाई हिमाचल कांग्रेस की पीठ, जानिए क्‍या कहा

धर्मशाला व पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की पीठ थपथपाई है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sun, 27 Oct 2019 08:57 AM (IST) Updated:Sun, 27 Oct 2019 08:57 AM (IST)
उपचुनाव में हार के बावजूद वीरभद्र सिंह ने थपथपाई हिमाचल कांग्रेस की पीठ, जानिए क्‍या कहा
उपचुनाव में हार के बावजूद वीरभद्र सिंह ने थपथपाई हिमाचल कांग्रेस की पीठ, जानिए क्‍या कहा

शिमला, जेएनएन। धर्मशाला व पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की पीठ थपथपाई है। उन्होंने राठौर की सभी को साथ लेकर चलने और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने यह उपचुनाव सत्ता के बल पर जीता है। कुलदीप राठौर ने नई ऊर्जा के साथ पार्टी को एकजुट किया है। वह पार्टी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

पच्छाद व धर्मशाला उपचुनाव में पार्टी ने जो एकजुटता दिखाई, वह सकारात्मक रही है। पच्छाद में कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी जबकि धर्मशाला में हम हारे हैं। ऐसी करारी हार क्यों हुई, इसकी जांच की जानी चाहिए। पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जानी चाहिए। देश में कांग्रेस जल्द मजबूती के साथ उभरेगी। इसकी शुरुआत हरियाणा व महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव से हो गई है। भले ही इन दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकारें नहीं बनीं लेकिन भाजपा को कड़ी टक्कर दी है।

इससे साफ है कि देश के अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी शानदार प्रर्दशन करेगी। वीरभद्र सिंह ने हरियाणा में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जजपा के साथ गठबंधन अवसरवादी है।

chat bot
आपका साथी