Congress MLAs Oath: उपचुनाव में जीते कांग्रेस के तीनों विधायकों ने ग्रहण की शपथ, ये रहेंगे मुख्‍य कार्य

Congress MLAs Oath हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित कांग्रेस के तीनों विधायकों ने आज शिमला में शपथ ग्रहण की। जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर कांगड़ा के फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया और अर्की से संजय अवस्थी को विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 08 Nov 2021 09:00 AM (IST) Updated:Mon, 08 Nov 2021 12:52 PM (IST)
Congress MLAs Oath: उपचुनाव में जीते कांग्रेस के तीनों विधायकों ने ग्रहण की शपथ, ये रहेंगे मुख्‍य कार्य
शिमला विधानसभा सचिवालय में शपथ ग्रहण के बाद फतेहपुर से विधायक भवानी पठानिया अध्‍यक्ष विपिन परमार से हाथ मिलाते हुए।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Congress MLAs Oath, हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित कांग्रेस के तीनों विधायकों ने आज शिमला में शपथ ग्रहण की। जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर, कांगड़ा के फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया और अर्की से संजय अवस्थी को विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन परमार ने अपने चैम्बर में सादे समारोह में नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण दिलवाई। तीन कांग्रेस विधायकों के नवनिर्वाचन के साथ सत्ता पक्ष का एक विद्यायक कम हो गया है, जबकि विपक्ष का एक सदस्य बढ़ गया है।

अर्की के नवनिर्वाचित विधायक संजय अवस्‍थी शपथ लेने के बाद विधानसभा अध्‍यक्ष विपिन सिंह परमार के साथ।

अर्की में वीरभद्र सिंह के निधन से खाली हुई सीट पर कांग्रेस के ही संजय अवस्थी जीते हैं। फतेहपुर से सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद खाली हुई सीट से उनके ही पुत्र कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं, जबकि जुब्बल कोटखाई में भाजपा के मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद खाली हुई सीट पर भी कांग्रेस के रोहित ठाकुर ने कब्जा जमाया है।

शपथ ग्रहण करने के बाद विधानसभा अध्‍यक्ष के साथ मुलाकात करते जुब्‍बल कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर।

तीनों नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि उनका मुख्य कार्य लोगों की समस्याओं को दूर करना और विकास कार्य में तेजी लाना है, जिससे बेहतर विकास कार्य हो सकें। तीनों विधायकों के शपथ ग्रहण के करीब एक वर्ष बाद ही प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं, इसके लिए उन्हें अपने आप को बेहतर सही साबित करना है।

हिमाचल विधानसभा में कुल 68 सदस्य हैं। अब भाजपा का एक सदस्य कम होकर 43 रह गए हैं,  जबकि कांग्रेस पार्टी के एक सदस्य के बढ़ने से संख्या 22 हो गई है। इसके अलावा एक सीपीआइएम व दो निर्दलीय विधायक हैं।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather Update: प्रदेश में तीन दिन तक बारिश की नहीं सभावना, तापमान में गिरावट रहेगी जारी

यह भी पढ़ें: Padma Shri Kartar Saunkhle : बांस की तीलियों से कलाकृतियां बनाने वाले हमीरपुर के करतार सौंखले कल पद्मश्री से अलंकृत होंगे

chat bot
आपका साथी