शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में आगामी तीन दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप व सुबह-शाम कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। सुबह और शाम की ठंड बरकरार है और आने वाले दिनों में इसके और बढऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर रहा। रविवार को धूप खिली रही, लेकिन न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है।

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम की ठंड ज्यादा बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 11 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। ऐसे में दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन रात को ठंड बढ़ेगी। रविवार को केलंग का पारा माइनस तीन डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान ऊना में 28 डिग्री दर्ज किया गया। शिमला की अपेक्षा मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों न्यूनतम तापमान कम दर्ज किया जा रहा है।
कहां कितना तापमान
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 9.6, 18.1
- सुंदरनगर, 5.4, 27.9
- भुंतर, 4.9, 24.6
- कल्पा, 0.8, 16.2
- धर्मशाला, 10.6, 21.6
- ऊना, 9.4, 28.0
- नाहन, 14.3, 24.0
- केलंग, -3.0, 10.9
- सोलन, 6.1, 23.0
a