Move to Jagran APP

'मंडी लोकसभा चुनाव स्वाभिमान का चुनाव...', जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर कसा तंज; विक्रमादित्‍य को भी लिया आड़े हाथ

Mandi News हिमाचल के पूर्व मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार को बने 15 माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन विकास के नाम पर एक भी कार्य को आगे नहीं बढ़ा पाई है। कांग्रेस की सरकार ने संस्थानों को बंद करने का काम किया है और अब कांग्रेस की सरकार ही बंद होने वाली है।

By narveda kaundal Edited By: Himani Sharma Published: Mon, 29 Apr 2024 05:30 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2024 05:30 PM (IST)
जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला हमला (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, करसोग। करसोग में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने सोमवार को भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत (BJP Candidate Kangana Ranaut) के पक्ष में भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन के संबोधन में कांग्रेस को घेरते हुए कई बड़े प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार को बने 15 माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन विकास के नाम पर एक भी कार्य को आगे नहीं बढ़ा पाई है।

loksabha election banner

कांग्रेस की सरकार होने वाली है बंद: जयराम

कांग्रेस की सरकार ने संस्थानों को बंद करने का काम किया है और अब कांग्रेस की सरकार ही बंद होने वाली है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री खुद ही सरकार में सुखी नहीं है तो बाकी तो कहां से होंगे। सुक्खू कहते हैं कि जयराम ठाकुर सरकार गिराने में लगे हैं लेकिन सरकार नही गिरा रहा आपके कारनामे व नाकामियों के कारण मंत्री और विधायक इस्तीफे दे रहे हैं।

मंडी लोकसभा का चुनाव स्‍वाभिमान का चुनाव: जयराम

जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी लोकसभा का चुनाव स्वाभिमान का चुनाव है। उन्होंने कहा कि मंडी कोई सब्जी मंडी नहीं जहां कोई भाव लगाए जाएं यह ऋषि मांडव की मंडी है और यह मंडी चुनावों में इसका हिसाब लेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनते ही प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

मजबूरी में चुनाव लड़ रहे विक्रमादित्‍य: पूर्व मुख्‍यमंत्री

पूर्व मुख्यमंत्री ने विक्रमादित्य सिंह को लेकर भी तंज कसते हुए कहा कि विक्रमादित्य सिंह मजबूरी में चुनाव लड़ रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि उन्होंने टिकट नहीं मांगा जबरदस्ती दिया गया है पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर चुनाव लड़ना नहीं चाहते थे तो मजबूरी में क्यों ऐसी क्या मजबूरी है। अपनी ही सरकार के ऊपर प्रेस वार्ता कर आरोप लगाए थे कि 15 माह की सुक्खू सरकार कार्य नहीं कर पा रही है। प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की मूर्ति आप नहीं लगा पाए।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: भाजपा के सामने प्रदर्शन दोहराने और कांग्रेस के सामने साख बचाने की चुनौती, हिमाचल प्रदेश में दिलचस्प हुआ चुनाव

जयराम ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह कहते हैं कि उन्होंने दिल्ली से 3500 करोड़ प्रदेश की सड़कों को लाए लेकिन वह यह नहीं जानते कि दिल्ली में किसकी सरकार है और जो पैसा केंद्र से सड़कों के लिए मिला वह किसने दिया।

प्रदेश की सड़कों के लिए जो धनराशि मिली है वह पूर्व की भाजपा के सरकार के रहते स्वीकृत करवाई गई थी और सड़कों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंबा के चौगान में किया था यह वह धनराशि है। इस मौके पर पूर्व विधायक हीरा लाल, विधायक दीप राज, बीडीसी अध्यक्ष भास्करानंद शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नेत राम शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी अन्य लोग उपस्थित रहे।

6 विधायक गए हैं, 6 और जाने वाले हैं: जयराम

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कि सरकार प्रदेश में ही नहीं कांग्रेस की सरकार उसी दिन गिर गई थी जिस दिन राज्यसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी विजय हुए थे। अभी तो महज 6 विधायक ही गए हैं लेकिन जल्द ही 6 और जाने वाले है। सीपीएस का मामला न्यायालय में चल रहा है जिसमें 6 सीपीएस बाहर होंगे। इस लिहाज से सरकार अपना जनमत खो चुकी है।

यह भी पढ़ें: Himachal News: 'टपोरी शब्दों का प्रयोग कर रहीं कंगना, हिमाचल में नहीं कोई जगह', विक्रमादित्य ने दी खुली चुनौती

बारिश में टस से मस नहीं हुए लोग

करसोग के पुराना बाजार स्थित राम मंदिर मैदान में पन्ना प्रमुख सम्मेलन था। सम्मेलन में महिला मंडल की महिलाओं की उपस्थिति अधिक दिखी कार्यक्रम खुले मैदान में होने के कारण बारिश ने कार्यक्रम में खलल डालने की कोशिश की, लेकिन कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं व अन्य लोग छतरियां खोलकर जयराम ठाकुर के संबोधन को सुनने के लिए आखिर तक में डटे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.