सुरेश कश्‍यप बोले, हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज चुनाव में भाजपा लहराएगी परचम

Panchayat Election भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि चुनावों की तैयारी आज से ही शुरू कर दी है। यह कार्यकर्ताओं की मेहनत है कि जिस प्रकार से वह काम कर रहे हैं आने वाले पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 14 Oct 2020 05:33 PM (IST) Updated:Wed, 14 Oct 2020 05:33 PM (IST)
सुरेश कश्‍यप बोले, हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज चुनाव में भाजपा लहराएगी परचम
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि चुनावों की तैयारी आज से ही शुरू कर दी है।

शिमला, जागरण संवाददाता। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि ई-विस्तारक योजना को लेकर कार्यकर्ता बहुत उत्साहित है। उन्होंने बताया हमीरपुर, कांगड़ा व मंडी क्षेत्र की विस्तारक योजना संपन्न हो गई है। इसमें 100 प्रतिशत सत्यापन पार्टी के कार्यकर्ता ने किया है। बुधवार से शिमला संसदीय क्षेत्र की ई विस्तारक योजना शुरू हुई है। इसी कड़ी में अध्यक्ष ने जुब्बल कोटखाई एवं रोहडू मंडल की ई विस्तारक बैठक की अध्यक्षता जुब्बल में की। उनके साथ इस बैठक में जुब्बल कोटखाई के विधायक एवं प्रदेश सरकार के मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा विशेष रूप में उपस्थित रहे। महासू जिला के प्रभारी एवं प्रदेश सचिव बिहारी लाल शर्मा, सह प्रभारी कुसुम सदरेट, शशि बाला और जिला अध्यक्ष अजय श्याम भी उपस्थित रहे।

भाजपा डिजिटल युग की ओर बढ़ रही है। जिस प्रकार से धरातल पर कार्य चल रहा है। पार्टी जल्द ही पेपरलेस पार्टी हो जाएगी। 30 अक्टूबर तक शिमला संसदीय क्षेत्र की ई विस्तारक योजना पूर्ण हो जाएगी इसमें सभी ग्राम केन्द्रों, बूथ अध्यक्ष, पालक, बीएलए, पन्ना प्रमुखों तक का सत्यापन हो जाएगा। आने वाले पंचायती राज संस्थाओं व स्थानीय निकायों के चुनाव में भी इस योजना का बहुत बड़ा लाभ पार्टी को मिलेगा।

इन चुनावों की तैयारी आज से ही शुरू कर दी है। यह कार्यकर्ताओं की मेहनत है कि जिस प्रकार से वह काम कर रहे हैं आने वाले पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा। उन्होंने बताया इस योजना के पूर्ण होने के बाद सभी मोर्चों की भी ई विस्तारक योजना पूरे प्रदेश में चलाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी