सलोनी मिस फ्रेशर व ज्योति मिस ब्यूटी चुनीं

शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) में प्राचार्य सुमन शर्मा की अध्यक्षता में बीएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया । कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य सुमन शर्मा ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया। इसमें उन्होंने एक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Nov 2018 05:45 PM (IST) Updated:Fri, 30 Nov 2018 05:45 PM (IST)
सलोनी मिस फ्रेशर व ज्योति मिस ब्यूटी चुनीं
सलोनी मिस फ्रेशर व ज्योति मिस ब्यूटी चुनीं

जागरण टीम, धर्मशाला/कांगड़ा : शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) में प्राचार्य सुमन शर्मा की अध्यक्षता में बीएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य सुमन शर्मा ने की। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया। इसमें उन्होंने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं को कई तरह के टाइटल भी दिए गए। मॉडलिंग में भी छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सलोनी मिस फ्रेशर, ज्योति मिस ब्यूटी और आकांक्षा मिस चार्मिग चुनी गईं। अंत में ¨प्रसिपल सुमन शर्मा ने छात्राओं के स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

chat bot
आपका साथी