Himachal Weather Update: बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में लगातार गिरावट, सुबह-शाम बढ़ी ठंड

हिमाचल प्रदेश में लगातार हुई बारिश व चोटियों पर हिमपात से मौसम ठंडा हो गया है। प्रदेशभर में ठंडक का एहसास होने लगा है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 02 Oct 2019 09:45 AM (IST) Updated:Wed, 02 Oct 2019 01:36 PM (IST)
Himachal Weather Update: बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में लगातार गिरावट, सुबह-शाम बढ़ी ठंड
Himachal Weather Update: बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में लगातार गिरावट, सुबह-शाम बढ़ी ठंड

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में लगातार हुई बारिश व चोटियों पर हिमपात से मौसम ठंडा हो गया है। प्रदेशभर में ठंडक का एहसास होने लगा है। सुबह व शाम लोग गरम वस्‍त्र पहनने को मजबूर हैं। जिला कांगड़ा के धौलाधार पर्वत पर भी हिमपात हुआ है। चंबा जिले में पीर पंजाल के साथ धौलाधार की चोटियों पर भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। कैलाश पर्वत के अलावा साच पास में भी ताजा बर्फबारी हुई है। आज मौसम साफ है व अधिकतर जगह धूप खिली हुई है।

मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक बारिश शिमला में दर्ज की गई। दो घंटों के दौरान ऐसे मेघ बरसे जिसको देखकर सब हैरान रह गए। शिमला में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। प्रदेश में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार देर रात से बदले मौसम के मिजाज के बाद मंगलवार सुबह जिला के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में अभी भी 30 के करीब सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन के दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इसके कारण तापमान में और गिरावट आने की आशंका जताई गई है।

chat bot
आपका साथी