Dehra News: 'आइ लव परागपुर’ लिखा सेल्फी प्वाइंट तोड़ा, शिकायत थाने में दर्ज, खुद ठीक करवाएंगे आरोपित

देहरा उपमंडल के तहत परागपुर बाजार में शरारती तत्वों ने ‘आइ लव परागपुर’ लिखा सेल्फी प्वाइंट तोड़ डाला है। मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया है। बाद में तोड़फोड़ करने वालों ने माफी मांगी और वादा किया कि वे अपने खर्च पर इसे पहले की तरह बनवाएंगे।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 04 Feb 2023 02:50 PM (IST) Updated:Sat, 04 Feb 2023 02:50 PM (IST)
Dehra News: 'आइ लव परागपुर’ लिखा सेल्फी प्वाइंट तोड़ा, शिकायत थाने में दर्ज, खुद ठीक करवाएंगे आरोपित
परागपुर में शरारती तत्वों ने तोड़ा सेल्फी प्वाइंट l जागरण फोटो

देहरा, जागरण संवाददाता।  देहरा उपमंडल के तहत परागपुर बाजार में शरारती तत्वों ने ‘आइ लव परागपुर’ लिखा सेल्फी प्वाइंट तोड़ डाला है। मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया है।

बाद में तोड़फोड़ करने वालों ने माफी मांगी और वादा किया कि वे अपने खर्च पर इसे पहले की तरह बनवाएंगे। घटना वीरवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि गढ़ चौक के पास कुछ लोग सड़क पर खड़े होकर हुड़दंग मचा रहे थे।

यह भी पढ़ें-हिमाचल के विकास ठाकुर को आज मिलेगा अर्जुन अवार्ड, दो दिन बाद लुधियाना में डाक्‍टर प्रीति संग लेंगे सात फेरे

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

बाद में उन्होंने सड़क किनारे लगे सेल्फी प्वाइंट को तोड़ दिया। यह पूरा मामला पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। बाद में पुलिस के समक्ष आरोपितों ने गलती मानी और कहा कि वे अपने खर्च पर इसे ठीक करवाएंगे।

जनता की मांग पर बनवाया था सेल्फी प्वाइंट

दूसरी ओर हलके के विधायक एवं पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उनका कहना है कि यह सेल्फी प्वाइंट उन्होंने कुछ माह पहले जनता की मांग पर बनवाया था। इसमें तोड़फोड़ करना दुखद है। वहीं, पंचायत प्रधान मदन गोपाल ने भी घटना की निंदा की है।

यह भी पढ़ें-Nahan Road Accident: बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरे युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत, चालक मौके से फरार 

chat bot
आपका साथी