Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के विकास ठाकुर को आज मिलेगा अर्जुन अवार्ड, दो दिन बाद लुधियाना में डाक्‍टर प्रीति संग लेंगे सात फेरे

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Wed, 30 Nov 2022 12:49 PM (IST)

    Himachal Pradesh Vikas Thakur देश के लिए तीन मेडल जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर हमीरपुर के टौणी देवी निवासी विकास ठाकुर को आज अर्जुन अवार्ड से सम ...और पढ़ें

    Hero Image
    अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर और उनकी मंगेतर लुधियाना की डाक्‍टर प्रीति।

    टौणी देवी, जागरण टीम। Himachal Pradesh Vikas Thakur, अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर हमीरपुर के टौणी देवी निवासी विकास ठाकुर को आज राष्ट्रपति भवन में अर्जुन अवार्ड से सम्‍मानित किया जाएगा। आज शाम 4 बजे बेहद गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्‍हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करेंगी। आज अर्जुन अवार्ड लेकर दो दिन बाद विकास सात फेरे लेंगे।विकास ठाकुर दो दिसंबर को परिण्‍य सूत्र में बंधेंगे। विकास ठाकुर लुधियाना की डाक्टर प्रीति के साथ जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करेंगे। दोनों लुधियाना में विवाह के बंधन में बंधेंगे। प्रीति पंजाब में डाक्टर के पद पर कार्यरत हैं। दोनों की अरेंज मैरिज हो रही है। कुछ समय पहले ही इनकी सगाई हुई थी व अब शादी के बंधन में बंधेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच दिसंबर को पटनोण में हाेगी धाम

    5 दिसंबर को वह टौणीदेवी स्थित अपने पैतृक गांव पटनोण में शादी की अन्य रस्मों को पूरा करेंगे तथा प्रीतिभोज (धाम) भी देंगे। शादी में दूल्हा व दुल्हन के परिवार व रिश्तेदार शामिल होंगे। पांच तारीख को परिवार के सदस्‍यों सहित गांव के लोग व रिश्‍तेदार समारोह में शामिल होंगे।

    लुधियाना से लेकर दिल्‍ली और गांव पटनोण तक जश्‍न का माहौल

    लुधियाना से लेकर दिल्ली और गांव पटनोण तक जश्न का माहौल शुरू हो गया है। वहीं लोग विकास व उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। परिवार के सदस्‍यों का कहना है विकास आगे भी इसी तरह गांव, जिला, देश व प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

    देश के लिए जीते हैं तीन मेडल

    विकास ठाकुर ने राष्‍ट्रमंडल खेलों में 2014 में रजत, 2018 में कांस्‍य और 2022 में फि‍र से देश के लिए रजत पदक जीता है। विकास मौजूदा समय में लुधियाना में रहते हैं। लेकिन उनका पैतृक गांव हमीरपुर जिला के टौणी देवी में स्थित है। विकास ठाकुर भारतीय वायु सेना में सेवारत हैं। वायुसेना में नौकरी के साथ वह देश के लिए खेलते भी हैं।

    वेट लिफ्टर विकास ठाकुर और उनकी मंगेतर डाक्‍टर प्रीति की सगाई की तस्‍वीर। दो दिन दिन बाद दोनों एक दूसरे के हो जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ेगी नए विस्टाडोम कोच लगी ट्रेन, शिमला तक ट्रायल, नए साल में शुरू होगा सुहाना सफर