रेड जोन से आए बच्चे, गर्भवती व बुजुर्ग होंगे होम क्वारंटाइन, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए बदला नियम

सरकार ने अन्य राज्यों के रेड जोन और हॉट स्पॉट से आने वाली गर्भवती 10 साल से कम के बच्चों व 65 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को होम क्वारंटाइन पर ही रखने का निर्देश दिया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 20 May 2020 01:06 PM (IST) Updated:Wed, 20 May 2020 01:06 PM (IST)
रेड जोन से आए बच्चे, गर्भवती व बुजुर्ग होंगे होम क्वारंटाइन, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए बदला नियम
रेड जोन से आए बच्चे, गर्भवती व बुजुर्ग होंगे होम क्वारंटाइन, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए बदला नियम

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश सरकार ने अन्य राज्यों के रेड जोन और हॉट स्पॉट से आने वाली गर्भवती, 10 साल से कम के बच्चों व 65 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को होम क्वारंटाइन पर ही रखने का निर्देश दिया है। इससे पहले सभी को संस्थागत क्वारंटाइन किया जा रहा था। होम क्वारंटाइन पर कमरे के साथ शौचालय होना जरूरी है।

शिमला से मंगलवार को उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंङ्क्षसग में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुएमौखिक निर्देश दिए। उन्होंने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए क्वारंटाइन सेंटरों में उपलब्ध सुविधाएं होने के बावजूद बुजुर्ग घर पर ही सहज महसूस करते हैं। कोरोना संक्रमितों को साहस देने व जागरूक करने का जिम्मा स्वस्थ्य हुए लोगों को सौंपा है।

ऐसे लोगों को कोविड-19 के तहत ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। इसके अलावा कोरोना से संबंधित मरीजों की देखरेख करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को14 दिन की होम क्वॉरेंटाइन में नहीं रहना पड़ेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशों के तहत ऐसा निर्णाय लिया गया है।

दोषी ठेकेदार होंगे ब्लेकलिस्ट

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित बनाया जाए और सरकार लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके अतिरिक्त संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और निविदाओं में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने मुख्य अभियंताओं और अधीक्षण अभियंताओं को हर माह कम से कम दो सड़कों, एक पुल और एक भवन परियोजना का दौरा कर प्रगति का निरीक्षण कर सरकार को रिपोर्ट भेजने को कहा।

कांगड़ा-चंबा को छोड़ आठ घंटे ढील

हिमाचल प्रदेश में अब कांगडा चंबा को छोड़ कर कफ्र्यू की आठ घंटे ढील मिलेगी। पहले यह सात घंटे थी। जनजातीय जिले किन्नौर में कुछ दिन पहले ही कफ्र्यू ढील सुबह सात से सायं सात बजे तक की जा चुका है, जबकि लाहुल स्पीति में सुबह 10 बजे से 6 बजे तक रहेगी। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पिछले दिनों संकेत दिए थे।

कफ्र्यू ढील का समय जिला,समय शिमला,सुबह 9.30 से सायं 5.30 बजे सोलन,सुबह 9 से सायं 5 बजे सिरमौर,सुबह 9 से सायं 5 बजे ऊना,सुबह 9 से सायं 5 बजे मंडी,सुबह 9 से सायं 5 बजे कुल्लू,सुबह 9 से सायं 5 बजे हमीरपुर,सुबह 9 से सायं 5 बजे बिलासपुर,सुबह 9 से सायं 5 बजे किन्नौर,सुबह 7 से सायं 7 बजे लाहुल-स्पीति,सुबह 10 से सायं 6 बजे कांगड़ा,सुबह 7 से दोपहर 2 बजे चंबा,सुबह 9 से सायं 4 बजे

chat bot
आपका साथी