पालमपुर में बादल फटा, सौरभ वन व‍िहार तबाह

धौलाधार की पहाड़‍ियों में बादल फटने से न्‍यूगल खडड में आई बाढ़ से पालमपुर का सौरभ वन व‍िहार तबाह हो गया है।

By Munish Kumar DixitEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 11:47 AM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 11:48 AM (IST)
पालमपुर में बादल फटा, सौरभ वन व‍िहार तबाह
पालमपुर में बादल फटा, सौरभ वन व‍िहार तबाह

जेएनएन, पालमपुर: दो द‍िन से जारी बार‍िश के कारण ज‍िला कांगड़ा के पालमपुर में भारी नुकसान हुआ है। धौलाधार की पहाड़‍ियों में बादल फटने से न्‍यूगल खडड में आई बाढ़ से पालमपुर का सौरभ वन व‍िहार तबाह हो गया है। यहां बनी झील पूरी तरह से पत्‍थरों व गाद से भर गई है। इसके अलावा एक कार भी पानी में बह गई है। यहां तैनात कर्मचार‍ियों को काफी मशक्‍कत के बाद बचाया जा सका है।

पालमपुर के थाथरी में बादल फटने से रात को न्‍यूगल में काफी पानी आ गया। सौरभ वन विहार के पास न्यूगल ने अपना मार्ग ही बदल लिया और सौरभ वन विहार पूरी तरह से तबाह कर दिया। झील का अस्तित्व पूरी तरह से मिट गया है। वही रात को फंसे दो चौकीदारों को भी पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने लोगों के सहयोग से बाहर निकाला।

वहीं, पुल‍िस ने मैंझा में फंसे 30 मजदूर भी रेस्कयू क‍िए। न्यूगल खड्ड ने सौरभ वन विहार के पास अपना रास्ता इससे वन विहार के गेट के साथ खड़ी एक कार बह गई। वहीं, यहां बने रास्‍ते व झील भी पूरी तरह से तबाह हो गई।  वन व‍िहार के अध‍िकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

chat bot
आपका साथी