धवाला समर्थकों पर गिरी गाज, ज्वालामुखी में फिर फूटी ज्वाला

देहरा संगठनात्मक जिला के धवाला समर्थक नेताओं पर भाजपा ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वालामुखी भाजपा मंडल को भंग कर दिया वहीं देहरा भाजपा के कई पदाधिकारियों को पार्टी के दायित्वों से मुक्त कर दिया है। ज्वालामुखी भाजपा में फिर से ज्वाला फूटने की आशंका बढ़ गई है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 06:33 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 06:33 PM (IST)
धवाला समर्थकों पर गिरी गाज, ज्वालामुखी में फिर फूटी ज्वाला
धवाला समर्थक नेताओं पर भाजपा ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वालामुखी भाजपा मंडल को भंग कर दिया।

शिमला, जेएनएन। देहरा संगठनात्मक जिला के धवाला समर्थक नेताओं पर भाजपा ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वालामुखी भाजपा मंडल को भंग कर दिया, वहीं देहरा भाजपा के कई पदाधिकारियों को पार्टी के  दायित्वों से मुक्त कर दिया है। इससे  ज्वालामुखी भाजपा में फिर से ज्वाला फूटने की आशंका बढ़ गई है।

पार्टी ने भाजपा मंडल ज्वालामुखी को भंग करने के साथ मोर्चों को भी भंग करने के आदेश जारी किए हैं। पिछले दिनों ज्वालामुखी में विधायक की अनदेखी के मामले में पार्टी के नेताओं से लेकर युवा व महिला मोर्चा की नेत्रियों ने आरोप लगाए थे। इसके बाद से लगातार ही वहां पर भाजपा नेताओं के बीच में टकराव की स्थिति पैदा होती दिख रही है।

इस पर  पार्टी ने संज्ञान लेते हुए आज ये आदेश जारी किए हैं। पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप के मुताबिक, पिछले दिनों संगठनात्मक जिला देहरा के ज्वालामुखी मंडल के कुछ पदाधिकारियों द्वारा संगठन के विरूद्ध बयानबाजी कर पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। ये अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। इसलिए पार्टी ने तुरंत प्रभाव से भाजपा ज्वालामुखी मंडल को भंग कर दिया है। साथ ही मंडल के सभी मोर्चे एवं प्रकोष्ठों को भी भंग कर दिया गया है।

देहरा भाजपा के ये पदाधिकारी हुए दायित्वमुक्त

भाजपा ने देहरा जिला भाजपा के उपाध्यक्ष  कुलदीप शर्मा, सचिव जोगिन्द्र कौशल और पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्वालामुखी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य देहरा चमन लाल पुंडिर को पार्टी के हर दायित्व से भार मुक्त कर गिया है। इनके अलावा युवा मोर्चा देहरा नितिन ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता व प्रभारी भाजयुमो देहरा राकेश ठाकुर, देहरा भाजपा महिला मोर्चा भावना शर्मा व शहरी केंद्र राम स्वरूप शास्त्री को दायित्व मुक्त किया है।

भाजपा में कोई भी पदाधिकारी संगठन से ऊपर नहीं: कश्यप

 अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अनुशासन के लिए ही जानी जाती है। यहां पर कोई भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कभी भी संगठन से उपर नहीं हो सकता। सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर ही पार्टी के लिए कार्य करना होता है। जब कोई कार्यकर्ता, नेता या पार्टी का पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा व अनुशासन को भंग करने की कोशिश करता है तो पार्टी उसके विरूद्ध पार्टी संविधान के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाती है। अनुशासनहीनता के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं है। शीघ्र ही ज्वालामुखी के नए मंडल और मोर्चे एवं प्रकोष्ठों का गठन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी