जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मलेन में 34 विद्यार्थी लेंगे भाग

बाल विज्ञान सम्मेलन की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 34 विद्यार्थी भाग लेंगे। अभी तक जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तिथि को निर्धारित नहीं किया गया है। लेकिन शिक्षा विभाग के मुताबिक जल्द ही तिथियां निर्धारित की जाएंगी। लेकिन अब उपमंडल स्तर की प्रतियोगिताएं संपन्न करवा ली गई हैं।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 01:29 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 01:29 PM (IST)
जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मलेन में 34 विद्यार्थी लेंगे भाग
बाल विज्ञान सम्मेलन की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 34 विद्यार्थी भाग लेंगे।

धर्मशाला, संवाददाता। बाल विज्ञान सम्मेलन की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 34 विद्यार्थी भाग लेंगे। अभी तक जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तिथि को निर्धारित नहीं किया गया है। लेकिन शिक्षा विभाग के मुताबिक जल्द ही तिथियां निर्धारित की जाएंगी।

जानकारी के मुताबिक जिला में 28 नवंबर को बाल विज्ञान सम्मेलन के तहत उपमंडल स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई हैं। सभी प्रतियोगिताएं  आनलाइन हुई हैं। शिक्षा विभाग के मुताबिक 75 से 80 फीसदी विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बीते 11 नवंबर से 25 नवम्बर तक स्कूल बंद करने संबंधी कैबिनेट निर्णय के उपरांत शिक्षा विभाग ने बाल विज्ञान सम्मेलन की गतिविधियों को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया था।

लेकिन अब उपमंडल स्तर की प्रतियोगिताएं संपन्न करवा ली गई हैं। जिला में बाल-विज्ञान सम्मेलन का आरंभ नौ नवंबर से शुरु हुआ था। उपमंडल स्तर पर तीन प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसमें विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान क्रिया-कलाप और गणित ऑलंपियाड़ की प्रतियोगिताएं शामिल हैं। जिला स्तर पर चार प्रतियोगिताएं करवाना प्रस्तावित हैं, जिसमें विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान क्रिया-कलाप और गणित ऑलंपियाड के साथ ही वैज्ञानिक परियोजना रिपोर्ट को शामिल किया गया है।

प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा के उपनिदेशक महेंद्र कुमतार ने कहा कि उपमंडल स्तर पर बाल विज्ञान सम्मेलन के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जल्द तिथि का निर्धारण होगा।

chat bot
आपका साथी