श्रमिकों की हड़ताल जारी

संवाद सहयोगी, पालमपुर : सुभाष प्रोजेक्ट इंप्लाइज यूनियन की हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन में प्रवेश कर

By Edited By: Publish:Sat, 28 Nov 2015 01:00 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2015 01:00 AM (IST)
श्रमिकों की हड़ताल जारी

संवाद सहयोगी, पालमपुर : सुभाष प्रोजेक्ट इंप्लाइज यूनियन की हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गई जबकि प्रबंधन की ओर से कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। यूनियन के अध्यक्ष रवि ठाकुर ने बताया कि मांगें मानने तक श्रमिक हड़ताल पर अड़े हुए हैं, यदि कंपनी प्रबंधन श्रमिकों की मांगों को शीघ्र लागू नहीं करता है तो उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान प्रोजेक्टों में विद्युत उत्पादन सहित निर्माण कार्य भी रुका हुआ है।

रवि ने कहा कि शनिवार को आगामी रणनीति तय करने के लिए यूनियन की बैठक रखी गई है। इसमें सर्वसम्मति से हड़ताल व मांगों के संबंध में चर्चा की जाएगी। अध्यक्ष ने प्रबंधन के समक्ष न्यूनतम वेतन, सुरक्षा उपकरण व पेयजल की उचित व्यवस्था कर ने मांग दोहराई। वहीं श्रम विभाग की ओर से किए गए समझौते को शीघ्र लागू करने की मांग की।

chat bot
आपका साथी