सिविल अस्पताल पालमपुर में जांची व्यवस्थाएं

संवाद सहयोगी, पालमपुर : स्टेट हेल्थ रेगुलेटरी सर्विस की टीम ने सोमवार को सिविल अस्पताल पालमपुर का दौ

By Edited By: Publish:Tue, 30 Jun 2015 12:21 AM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2015 12:21 AM (IST)
सिविल अस्पताल पालमपुर में जांची व्यवस्थाएं

संवाद सहयोगी, पालमपुर : स्टेट हेल्थ रेगुलेटरी सर्विस की टीम ने सोमवार को सिविल अस्पताल पालमपुर का दौरा किया और आगामी 25 वर्षों की जरूरतों पर अस्पताल प्रशासन से चर्चा की। चेयरमैन डॉ. भान के नेतृत्व में दिल्ली से आई टीम में डॉ. विनोट पॉल व नेशनल हेल्थ मिशन के दस सदस्यों ने सिविल अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया।

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय महाजन ने बताया कि स्टेट हेल्थ रेगुलेटरी सर्विस की टीम ने अस्पताल के हर कमरे व वार्ड में जाकर संभावित सुविधाओं को लेकर रिपोर्ट तैयार की। इसे जिला बार प्रेषित किया जाएगा। टीम ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर करते हुए इसे रिपोर्ट में शामिल करने की बात कही। उन्होंने मौजूद चिकित्सकों से बातचीत कर समस्याओं पर भी मंथन किया और अस्पताल में आपात स्थिति के लिए अन्य चिकित्सकों की जरूरत पर बल दिया। टीम के अध्यक्ष डॉ. भान ने बताया कि अस्पताल में अभी भी कई मूलभूत सुविधाओं की कमी है जिन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने आपात स्थिति के लिए भी अलग चिकित्सकों व स्टाफ की जरूरत को आवश्यक बताया। इस मौके पर रोगी कल्याण समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी