बारिश से चार मकान ध्वस्त, चार लोग घायल

By Edited By: Publish:Tue, 15 Jul 2014 01:08 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jul 2014 01:08 AM (IST)
बारिश से चार मकान ध्वस्त, चार लोग घायल

जागरण टीम, देहरा/रैत : जिले में सोमवार को बारिश से चार मकान ध्वस्त हो गए, जबकि चार लोग घायल हो गए।

देहरा उपमंडल की लग वलियाणा पंचायत के लग ठाकरां गांव में दलजीत सिंह पुत्र प्रभात सिंह का स्लेटपोश मकान अचानक गिर गया। इससेबरामदे में बैठे दलजीत सिंह, निशा देवी, शगुन व सुरेंद्र घायल हो गए। घायलों को देहरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दलजीत ने पुलिस को बयान दिया कि सोमवार सुबह वह परिवार सहित घर के बरामदे में बैठा था। उसी समय पड़ोसी सुरेंद्र भी वहां आ गया। तभी अचानक उनका कच्चा स्लेटपोश मकान गिरने लगा। मकान को गिरते देख वे बरामदे से बाहर की ओर भागे, परंतु वे मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। पड़ोसियों ने उन्हें देहरा अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी देहरा बीडी भाटिया ने इसकी पुष्टि की है।

उधर, मूसलधार बारिश से शाहपुर के साथ लगती दरगेला पंचायत के वसनूर गांव में तीन मकान ध्वस्त हो गए। इसमें बसूनर के पोहड़ा में मदन लाल व सूती देवी का कच्चा मकान भी शामिल है। हादसे में एक लाख रुपये के नुकासान का अनुमान है। उधर, इसी दरगेला पंचायत के प्रवीन कुमारी का मकान ढह जाने से 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ। शाहपुर के नायब तहसीलदार प्रकाश चंद ने मामले की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी