राफेल डील में कोई धांधली नहीं : अनुराग

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा राफेल डील में किसी प्रकार का घोटाला नहीं हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Aug 2018 07:28 PM (IST) Updated:Sat, 04 Aug 2018 07:28 PM (IST)
राफेल डील में कोई धांधली नहीं : अनुराग
राफेल डील में कोई धांधली नहीं : अनुराग

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा राफेल डील में किसी प्रकार का घोटाला नहीं हुआ है। जिस काम को पूर्व कांग्रेस सरकार दस साल में नहीं कर पाई, उस काम को मोदी सरकार ने करके दिखाया है। राफेल डील दो देशों के हित में हुआ व्यापारिक समझौता है। इस समझौते में सभी नियम व शर्तो का ध्यान रखा गया है। किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। सांसद ने हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत की। कहा राफेल डील के नाम पर प्रदर्शन करने से कांग्रेस की पोल खुली है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने खुद कहा है कि भारत और फ्रांस दोनों ही देश राफेल डील से जुड़े कुछ पहलुओं को सार्वजनिक नहीं कर सकते, क्योंकि इससे प्लेन के साथ कौन-कौन से हथियार लगे होंगे, इस बात का पता देश के दुश्मनों को लग जाएगा। इस रक्षा सौदे पर सवाल उठाने से राहुल गांधी की भी किरकिरी हुई है। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कांग्रेस राज में प्रदेश में खेलों को खत्म करने की कोशिश की गई। जब भी कांग्रेस सत्ता पर आई, खेलों से जोड़कर उन पर केस दर्ज करवाए गए। नेशनल स्पो‌र्ट्स यूनिवर्सिटी बिल पर कहा यह बिल संसद में पास हुआ है। इसके तहत 524 करोड़ रुपये की लागत से यूनिवर्सिटी मणिपुर में बनेगी। हमीरपुर-ऊना रेलवे लाइन के लिए 2800 करोड़ रुपये स्वीकृत करवाए हैं। इसी साल दीपावली के आसपास रेलवे लाइन का शिलान्यास किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी