राष्ट्रीय जूनियर नेटबॉल स्पर्धा के लिए 40 खिलाड़ी चुने

पंजाब राज्य के भ¨टडा में 27 से 30 जनवरी को होने वाली राष्ट्रीय जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की लड़के व लड़कियों की टीम का चयन किया गया। जिसमें 40 खिलाड़ियों ने ट्रॉयल पास करके अपना चयन दस दिवसीय कैंप

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 05:08 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 05:18 PM (IST)
राष्ट्रीय जूनियर नेटबॉल स्पर्धा के लिए 40 खिलाड़ी चुने
राष्ट्रीय जूनियर नेटबॉल स्पर्धा के लिए 40 खिलाड़ी चुने

संवाद सहयोगी, जाहू

पंजाब राज्य के बठिंडा में 27 से 30 जनवरी को होने वाली राष्ट्रीय जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की लड़के व लड़कियों की टीम का चयन किया गया है। इसमें 40 खिलाड़ियों ने ट्रायल पास कर अपना चयन दस दिवसीय कैंप के लिए करवाया। इसमें प्रदेश के करीब 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

जिला हमीरपुर के भोरंज उपमंडल के साईं विजन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी खेल परिसर में रविवार को हुए ट्रायल में लड़कों की टीम में शिवम शर्मा, मयंक शर्मा, विवेक दरौच, अनिकेश शर्मा, सौरभ वर्मा, सुकून अत्री, अंकित ठाकुर, प्रवीन कुमार, अभिषेक कुमार, अर्पित, अविनेश, अजय शर्मा, सौरभ, कुनाल अत्री, ¨प्रस डोगरा, अनिखिल वर्मा सहित 20 खिलाड़ियों को चयन किया गया।

इसी तरह लड़कियों में कोमल, आंचल शर्मा, प्रिया, जाह्नवी, भीष्मलता, अंशिका, सौर्य बन्याल, पलक ठाकुर, साक्षी, पारूल, भावना कुमारी, सुमेधा, शगुन, प्रियंका, तनिष्का, प्रीमल ठाकुर व सुमन का चयन किया गया है।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश नेटबॉल संघ के महासचिव अशोक आनंद, चयन कमेटी के अध्यक्ष सुनील अत्री व सदस्य नेक राम सकलानी, विनोद ठाकुर नरेश कुमार, नवीन, मनीषा नेगी, रेनू शर्मा, रफीक चंपा व विरेंद्र चौधरी उपस्थित थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश नेटबॉल संघ के महासचिव अशोक आनंद ने कहा कि चयनित खिलाड़ियों में 12-12 खिलाड़ियों को दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन किया जाएगा। खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 16 से 25 जनवरी को साईं विजन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में ही लगेगा।

chat bot
आपका साथी