'मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिन में...' भ्रष्टाचार में डूबी हुई कांग्रेस दूसरों पर उछाल रही कीचड़: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिन में देख रही है। कांग्रेस 2014 व 2019 में (Lok Sabha Election 2024) भी जीत का दावा करती थी लेकिन जनता ने फिर भी बीजेपी को ही अपना वोट देकर जिताया था।

By Jagran NewsEdited By: Gurpreet Cheema Publish:Sat, 20 Apr 2024 05:52 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2024 05:52 PM (IST)
'मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिन में...' भ्रष्टाचार में डूबी हुई कांग्रेस दूसरों पर उछाल रही कीचड़: अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

HighLights

  • अनुराग ठाकुर की हिमाचल में चुनावी रैली
  • कांग्रेस पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
  • बोले- भ्रष्ट लोग हमपर कीचड़ उछालने की कर रहे कोशिश

रणवीर ठाकुर, हमीरपुर। राहुल गांधी के बयानों पर जबाव देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुझे लगता है कि अपना परिवार व पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, वह दूसरों पर कीचड़ उछाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडियन एलांयस के सारे लोग भ्रष्टाचारी हैं। नरेंद्र मोदी ने 24 साल देश के लिए दिए हैं और देश की जनता का विश्वास जीता है इसलिए मोदी तीसरी बार देश के पीएम बन कर फिर से आएंगे।

ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग संविधान बदलने पर अफवाहे फैला रहे हैं क्योंकि कुछ लोगों को लगता है कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अवकाश से लेकर बाकी सारे काम बाबा अंबेडकर के नाम पर किए हैं लेकिन कांग्रेस ने केवल आपातकालीन लगाने का काम किया है तो संविधान में 62 बार संशोधन भी कांग्रेस ने किया है।

ये भी पढ़ें: 'पीएम मोदी और मेरे नाम से कांप रही है कांग्रेस', कंगना रनौत बोलीं- बेटियों पर सवाल उठाने वालों को वोट न दें

'आप' के नेताओं को बताया नौटंकीबाज

वहीं राजीव गांधी से लेकर पंडित नेहरू ने संविधान में लगातार संशोधन किया, प्रताड़ित व अपमानित करने का काम किया है। साथ ही बाबा अंबेडकर को चुनाव में हराने का काम भी किया है। ठाकुर ने कहा कि सबसे बड़ी नौंटकी करने वाले आम आदमी पार्टी के नेता है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने के नाम पर सत्ता में आने वाले स्वयं भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं।

आज सभी आप नेता जेल में है और कोई न कोई बहाना जेल से बाहर निकलने का तलाश कर रहे है। उन्होंने कहा कि देश अब आम आदमी पार्टी का असली चेहरा जान चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब व दिल्ली की जनता आम आदमी के द्वारा ठगे गए है और शर्म की बात है कि अन्ना हजारे भी इस बात को लेकर बहुत शर्मिंदा है।

ठाकुर ने कहा कि बड़े दुर्भाग्यपूर्ण है कि तमिलनाडू में सत्ता का दुरूपयोग करते हुए लोगों के वोट कटवाए गए हैं। कांग्रेस द्वारा ईवीएम पर आरोप लगाने के पीछे यही कारण है कि कांग्रेस हार चुकी है और केवल ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने का काम कांग्रेस कर रही है।

ये भी पढ़ें: चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में कांग्रेस, धर्मशाला और हमीरपुर के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे CM सुक्खू

chat bot
आपका साथी