सुजानपुर के 30 लोगों ने थामा भाजपा का दामन

आज सुजानपुर के वार्ड नंबर 5 में सुजानपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में लगभग 30 लोगों ने भाजपा नेता प्रकाश सडियाल के नेतृत्व में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल द्वारा विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनकर भाजपा परिवार में शामिल हुए । भाजपा परिवार में शामिल हुए लोग नरेश कुमार राजेंद्र कुमार प्रीतम सिंह रवि कुमार सचिन कुमार साहिल कुमार नेहा कुमारी सुनीता कुमारी प्रिस कुमार पूजा कुमारी मनु संदीप कुमार मीरा देवी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 07:15 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 06:19 AM (IST)
सुजानपुर के 30 लोगों ने थामा भाजपा का दामन
सुजानपुर के 30 लोगों ने थामा भाजपा का दामन

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : शनिवार को सुजानपुर के वार्ड नंबर-5 में सुजानपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में लगभग 30 लोगों ने भाजपा नेता प्रकाश सडियाल के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल द्वारा भाजपा का पटका पहनकर पार्टी में शामिल हुए। इन लोगों में नरेश कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रीतम सिंह, रवि कुमार, सचिन कुमार, साहिल कुमार, नेहा कुमारी, सुनीता कुमारी, प्रिस कुमार, पूजा कुमारी, मनु, संदीप कुमार, मीरा देवी, सुनील कुमार, संजय देवी, सीमा देवी, देवराज, सुरेश कुमार, प्रीतम चंद, प्रदीप कुमार, सुमित कुमार, अश्विनी कुमार, कृष्ण चंद्र, रामकृष्ण, विशाल कुमार, शामिल रहे। इन लोगों ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और नीति से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मोदी सरकार ने छह वर्षों के कार्यकाल में देश को विश्व के सर्वोच्च स्थान पर पहुंचाया और अनुच्छेद-370, तीन तलाक, राम मंदिर निर्माण, नागरिकता संशोधन अधिनियम के फैसलों से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया।

chat bot
आपका साथी