विधायक राकेश पठानिया ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

मलकवाल में विधायक राकेश पठानिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत किया।

By BabitaEdited By: Publish:Mon, 06 Aug 2018 09:30 AM (IST) Updated:Mon, 06 Aug 2018 09:30 AM (IST)
विधायक राकेश पठानिया ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत
विधायक राकेश पठानिया ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

नूरपुर, जेएनएन : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का रविवार को नूरपुर के निकट मलकवाल में विधायक राकेश  पठानिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार 

को हेलीकॉप्टर से चंबा में मिंजर मेले के समापन समारोह में जाना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उन्हें सड़क मार्ग से चंबा जाना पड़ा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बारिश के बावजूद स्वागत करने के लिए नूरपुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं व विधायक

राकेश पठानिया का आभार जताया। इस मौके पर विधायक विक्रम जरियाल, उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार, एसपी संतोष पटियाल, एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर, डीएसपी नवदीप सिंह, युवा नेता भवानी पठानिया, मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विनोद शर्मा व रोशन लाल, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के महामंत्री रविंद्र चौधरी, ठेहड़ पंचायत की प्रधान इंदु बाला, उपप्रधान हरदीप सिंह, लदौड़ी पंचायत के प्रधान सुरेंद्र पठानिया, सुल्याली पंचायत के उपप्रधान नरेश कुमार शर्मा व पूर्व उपप्रधान जोगिंद्र सिंह  व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी