इस बार चुनाव आतंकवाद के खिलाफ

नूरपुर मंडल भाजपा ने रविवार को नूरपुर के निकट राणा फार्म बौढ़ में महिला सम्मेलन का आयोजन किया। इस मौके पर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी किशन कपूर ने कहा कि झूठ बोलने में कांग्रेस का कोई जबाव नहीं है जबकि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Apr 2019 09:15 PM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2019 06:35 AM (IST)
इस बार चुनाव आतंकवाद के खिलाफ
इस बार चुनाव आतंकवाद के खिलाफ

संवाद सहयोगी, नूरपुर : नूरपुर मंडल भाजपा ने रविवार को नूरपुर के निकट राणा फार्म, बौढ़ में महिला सम्मेलन का आयोजन किया। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी किशन कपूर ने कहा कि झूठ बोलने में कांग्रेस का कोई जवाब नहीं है। मोदी ने सबका साथ सबका विकास का नारा सच किया है। यह चुनाव किसी विचारधारा का चुनाव नहीं हैं। इस बार का चुनाव आतंकवाद, माओवाद के खिलाफ राष्ट्रवाद का चुनाव है। महिलाएं घर-घर तक मोदी व जयराम सरकार की योजनाओं को लेकर जाएं और मोदी के हाथ मजबूत करें। शांता कुमार का प्रदेश व कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के विकास में अहम योगदान रहा है।

विधायक राकेश पठानिया ने कहा कि आपका वोट देश की एकता व मजबूती के लिए है। देश की सुरक्षा के लिए भाजपा को समर्थन दें। भाजपा प्रदेश की सभी चार सीटों पर जीत हासिल करेगी। किशन कपूर को ऐतिहासिक बढ़त दिलाएंगे। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है। भारी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी यह प्रमाण है कि महिलाओं ने नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमर कस ली है। नरेंद्र मोदी ने देश का नाम विश्वभर में रोशन किया है। आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इससे पूर्व नूरपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक राकेश पठानिया की अगुवाई में किशन कपूर का स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा महासचिव कृपाल परमार, विधायक राकेश पठानिया की पत्नी वंदना पठानिया, युवा नेता भवानी पठानिया, नूरपुर महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजली शर्मा, नूरपुर मंडल भाजपा के अध्यक्ष लेखराज, जिला भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष केवल सिंह व युवा नेता शिब्बू शर्मा सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी