डॉ. संजय रैना सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर नियुक्त

संवाद सहयोगी चुवाड़ी युवा कांग्रेस ने डॉ. संजय रैना को जिला सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 03:56 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 03:56 PM (IST)
डॉ. संजय रैना सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर नियुक्त
डॉ. संजय रैना सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर नियुक्त

संवाद सहयोगी, चुवाड़ी : युवा कांग्रेस ने डॉ. संजय रैना को जिला सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। डॉ. संजय रैना डेंटल सर्जन हैं। उन्होंने नियुक्ति का श्रेय हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हर्ष महाजन, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया, जिलाध्यक्ष नीरज नैय्यर, प्रदेश युकां अध्यक्ष मनीष ठाकुर, प्रदेश युकां प्रभारी जगदेव गागा, प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के संयोजक शैशव गौतम, कपिल भूषण का धन्यवाद किया है। पार्टी की राजनीति उन्हें विरासत में मिली है। उनके दादा स्व. पंडित चिरंजी लाल शर्मा कांग्रेस नेता थे।

chat bot
आपका साथी