महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा ने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 May 2018 06:27 PM (IST) Updated:Sat, 26 May 2018 06:27 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

जागरण टीम, चंबा : लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव नीरज नैयर की अगुवाई में शहर में एक विरोध रैली निकाली। प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही एक बैठक की, जिसके बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।

नीरज नैयर ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से देश में लगातार बढ़ रही महंगाई, डीजल व पेट्रोल की बढ़ी कीमतों पर लगाम लगाने और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उचित कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर युकां अध्यक्ष कपिल भूषण, सुदर्शन ठाकुर, पंडित लक्ष्मीधर, जगदीश हांडा आदि उपस्थित रहे। चुवाड़ी : उपमंडल चुवाड़ी में भी कांग्रेस ने महंगाई और लाचार कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के चंबा जिलाध्यक्ष कुलदीप ¨सह पठानिया के नेतृत्व में भटियात कांग्रेस कमेटी सड़क पर उतरी। कांग्रेस पदाधिकारियों, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआइ, महिला कांग्रेस सहित सभी बूथों के कार्यकर्ताओं ने पठानिया के नेतृत्व में रैली निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 11 बजे आंबेडकर भवन त्रिमथ से चुवाड़ी में एकत्र हुए जहां से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार चुवाड़ी के माध्यम से राज्यपाल आचार्य देवव्रत को ज्ञापन भी भेजा। ज्ञापन में महंगाई पर रोक लगाने और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। पठानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई पर न तो एक शब्द बोल रहे हैं और न ही लगाम लगा पा रहे हैं। इस मौके पर पूर्व मंडलाध्यक्ष ओंकार चंबियाल, उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, अमरनाथ, नेत्र ¨सह, जगदीश चंद, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष संदीप जसरोटिया, सिद्धार्थ राणा, नसीब राणा, अनिल समियाल, विक्रम महाजन, राम ¨सह, मंडलाध्यक्ष राम ¨सह चंबियाल, महासचिव मनोज महाजन सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। भरमौर : भरमौर में भी कांग्रेस ने रैली निकाली। पूर्व वन मंत्री ठाकुर ¨सह भरमौरी की अगुवाई में विरोध रैली में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ रहे अपराधों व महंगाई पर नारेबाजी की। युकां अध्यक्ष संजीव ठाकुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भजन ¨सह ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अमित भरमौरी ने कहा कि समाज में महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने नायब तहसीलदार फकीर चंद के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

chat bot
आपका साथी