बघेईगढ़ स्कूल में संवरेगा खेल मैदान

प्राथमिक पाठशाला बघेईगढ़ स्कूल में जल्द खेल मैदान बनाया जाएगा। इससे यहां पर बच्चों को सहूलियत मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 04:55 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 04:55 PM (IST)
बघेईगढ़ स्कूल में संवरेगा खेल मैदान
बघेईगढ़ स्कूल में संवरेगा खेल मैदान

संवाद सूत्र, चुराह : प्राथमिक पाठशाला बघेईगढ़ में खेल मैदान की दशा सुधरने वाली है। जल्द ही यहां कार्य शुरू होगा। पंचायत प्रतिनिधियों ने शनिवार को स्कूल का निरीक्षण किया। कल्हेल ब्लॉक की राजकीय आदर्श प्राथमिक पाठशाला बघेईगढ़ से कई छात्र राज्य स्तर तक खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं। अभी हाल ही में यहां की छात्राओं ने राज्यस्तर तक खो-खो में अपनी जीत का परचम लहराया।

बघेईगढ़ स्कूल में खेल मैदान की काफी समस्या है। यहां मैदान उबड़-खाबड़ होने के कारण छात्रों को तैयारियां करवाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार यहां छात्र खेलकूद की तैयारियों के दौरान चोटिल हो चुके हैं।

इसी के चलते शनिवार को पंचायत प्रधान महबूब खान व उपप्रधान परसराम ने बघेईगढ़ स्कूल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि मैदान की स्थिति काफी खराब है जिसे जल्द सुधारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि होनहार छात्रों को खेल मैदान की काफी आवश्यकता है। पंचायत प्रधान महबूब खान ने कहा कि जल्द स्कूल के मैदान की हालत सुधारी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत इस कार्य को जल्द शुरू करेगी। इस दौरान स्कूल के शिक्षकों में प्रदीप कुमार, मुकेश शर्मा व कुलदीप राजपूत ने स्कूल की अन्य समस्याओं व स्कूल की जर्जर हालत के बारे में जानकारी दी। पंचायत प्रधान ने कहा कि जल्द ही स्कूल की स्थिति को बदला जाएगा।

प्रधान महबूब खान का कहना है कि बघेईगढ़ स्कूल में खेल मैदान को संवारने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बघेईगढ़ स्कूल के लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है जल्द ही कार्य शुरू होगा।

chat bot
आपका साथी