कीड़ी में भालू ने व्यक्ति को किया लहूलुहान

चंबा की ग्राम पंचायत कीड़ी के जंगल में पशुओं को चराने गए व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Jul 2019 11:22 PM (IST) Updated:Thu, 11 Jul 2019 06:56 AM (IST)
कीड़ी में भालू ने व्यक्ति को किया लहूलुहान
कीड़ी में भालू ने व्यक्ति को किया लहूलुहान

संवाद सहयोगी, चंबा : ग्राम पंचायत कीड़ी के जंगल में पशुओं को चराने गए व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया है। जर्म सिंह पुत्र अमर सिंह नगैला पंचायत कीड़ी बुधवार सुबह अपने पशुओं को चराने कीड़ी के साथ ही जंगल में गया था। इस दौरान भालू ने जर्म सिंह पर हमला कर दिया। जर्म सिंह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही भालू ने उसका मुंह दबोच लिया तथा उस पर हमला कर दिया। इस दौरान जर्म सिंह जोर-जोर चिल्लाने लगा। हमले में उसकी पीठ, मुंह तथा शरीर पर भी गहरी चोटें आ गई। जर्म सिंह के चिल्लाने पर आसपास के गांव के लोग पहुंच गए तथा उन्होंने काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति को भालू से छुड़वाया। इसके बाद लोगों ने घायल जर्म सिंह को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि रीछ के हमले से घायल व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर है।

...

इस बारे में जांच की जा रही है। टीम को मौके पर जाकर घायल के बयान दर्ज करने को कहा गया है। जल्द ही प्रभावित को फौरी राहत प्रदान की जाएगी।

-निशांत मंढौता, डीएफओ चंबा।

chat bot
आपका साथी