पांगी घाटी के आर-पार हुए 53 लोग

संवाद सूत्र, सुलतानपुर : हेलीकॉप्टर के माध्यम से शनिवार को पांगी व चंबा के बीच उड़ानें हुई। हवाई उ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 01:00 AM (IST)
पांगी घाटी के आर-पार हुए 53 लोग
पांगी घाटी के आर-पार हुए 53 लोग

संवाद सूत्र, सुलतानपुर : हेलीकॉप्टर के माध्यम से शनिवार को पांगी व चंबा के बीच उड़ानें हुई। हवाई उड़ान के जरिये 53 लोग घाटी के आर-पार हुए। कुछ अरसे से पांगी के लिए खराब मौसम के कारण हवाई उड़ानें नियमित तौर पर नहीं हो पा रही थी। शनिवार को किलाड़ से चंबा 14 लोग पहुंचे। इसके बाद चंबा से धरवास के लिए 19 लोग पहुंचे।

इसके बाद धरवास से चंबा के लिए 20 लोग हवाई उड़ान के जरिये चंबा पहुंचे। एक बार और पांगी के लिए उड़ान होनी थी लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं हो पाई।

शनिवार को उड़ान होने से लोगों व प्रशासन ने भी काफी राहत की सांस ली है। हालांकि, शुक्रवार को भी पांगी से चंबा के लिए उड़ान हुई थी। इस उड़ान के जरिये पांगी से चंबा तो लोग पहुंच गए थे लेकिन चंबा से पांगी के लिए होने वाली उड़ान में पायलट द्वारा केवल सात सवारियां ले जाने की बात कहने पर मामला गरमा गया था। इसके बाद लोगों ने पांगी जाने के लिए मना कर दिया, इसके बाद हेलीकॉप्टर खाली ही लौट गया था।

बर्फबारी के कारण आवाजाही के तमाम मार्ग बंद होने से लोगों की आवजाही पूरी तरह सरकार की ओर से रियायती दरों पर मुहैया करवाई जाने वाली हवाई उड़ानों पर निर्भर होकर रह गई है। पांगी के लोगों ने सरकार से आगामी दिनों में धरवास व साच से भी हवाई उड़ानें करवाने की मांग उठाई है।

उधर, उपायुक्त चंबा सुदेश मोख्टा ने कहा कि शनिवार को हेलीकॉप्टर ने चंबा-पांगी के बीच उड़ान भरी है। इसके जरिये 53 लोगों ने घाटी को आर-पार किया है। सरकार से आगे भी हवाई उड़ानें करवाने का शेड्यूल जारी करने का आग्रह किया गया है।

chat bot
आपका साथी