तीसा में पहली से होंगे आशा वर्करों के लिए साक्षात्कार

By Edited By: Publish:Tue, 26 Aug 2014 01:01 AM (IST) Updated:Tue, 26 Aug 2014 01:01 AM (IST)
तीसा में पहली से होंगे आशा 
वर्करों के लिए साक्षात्कार

संवाद सूत्र, तीसा : उपमंडल तीसा की 42 पंचायतों में आशा वर्करों की नियुक्ति की जा रही है, जिसके लिए साक्षात्कार पहली से 10 सितंबर तक होंगे। हर पंचायत के लिए स्थान तथा तिथि निर्धारित कर दी गई है। आशा वर्कर की नियुक्ति के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी तीसा कपिल भारद्वाज को चेयरमेन नियुक्त किया गया है।

पहली सितंबर में होने वाले साक्षात्कार में पंचायत तीसा एक, तीसा दो, भंजराड़ू, खजुआ, पधर, जुगरा, गड़करी, थल्ली, हरतुआस, सेई कोठी, खुशनगरी, गुआड़ी पंचायतों का साक्षात्कार होगा। चार सितंबर को लोनिवि विश्राम गृह बैरागढ़ में पंचायत देवीकोठी, टेपा, गुरेई, बैरागढ़, सत्यास, मंगली, बुदेड़ी, जुनास, गुईला का साक्षात्कार किया जाएगा। पांच सितंबर को पीएचसी विश्राम गृह झझाकोठी में किया जाएगा, जिसमें सनवाल, सलोलाबड़ी, देहग्रांह, थनेईकोठी, कुठेड़, बघोत पंचायत का साक्षात्कार होगा। आठ सितंबर को आइपीएच विश्राम गृह टिक्करीगढ़ में पंचायत चांजू, चरड़ा, बगेइगढ़, देहरा, भराड़ा, सेईकोठी, लेणूई के लिए साक्षात्कार होगा। 10 सितंबर को पीएचसी कल्हेल में पंचायत जसौरगढ़, दियौला, कल्हेल, गरेरी, चरोड़ी, सपड़ोठ, कुहाल, चोली के लिए साक्षात्कार होगा। सभी आवेदकों को अपने साथ प्रमाण पत्र लाने अनिवार्य हैं। आशा वर्करों का परिणाम साक्षात्कार के दिन शाम को घोषित कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी