सुखदेव को सुजानपुर कॉलेज पीटीए की सौंपी कमान

उपमंडल सुजानपुर के ठाकुर जगदेव चंद डिग्री कॉलेज में शनिवार को अभिभावक अध्यापक संघ पीटीए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Sep 2018 06:32 PM (IST) Updated:Sat, 08 Sep 2018 06:32 PM (IST)
सुखदेव को सुजानपुर कॉलेज पीटीए की सौंपी कमान
सुखदेव को सुजानपुर कॉलेज पीटीए की सौंपी कमान

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : उपमंडल सुजानपुर के ठाकुर जगदेव चंद डिग्री कॉलेज में शनिवार को अभिभावक अध्यापक संघ (पीटीए) की बैठक हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से गठित पीटीए कमेटी में सुखदेव ठाकुर को अध्यक्ष, राम कृष्ण को उपाध्यक्ष, सचिव प्रोफेसर प्रमोद शर्मा, सहसचिव कुसुम देवी व कोषाध्यक्ष डॉ. शमशेर ¨सह राणा बनाए गए। इसके अलावा ¨पकू देवी, प्रो. पूजा कश्यप, प्रकाश चंद्र, अशोक कुमार, चंद्रेश कुमारी, डॉ मनोहर लाल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। मुख्य सलाहकार सुरेश कुमार व तकनीकी सहायक विजय ठाकुर का चयन किया गया। कार्यकारिणी का गठन प्रोफेसर प्रकाश ठाकुर की देखरेख में किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष सुखदेव ने कहा कि सुजानपुर महाविद्यालय में पीटीए के तहत जो भी कार्य होंगे, उन्हें युद्ध स्तर पर करवाया जाएगा। सभी के सहयोग से बेहतर शैक्षणिक माहौल महाविद्यालय में देखने को मिलेगा। उधर, एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पीटीएम प्रधान को बधाई दी। इस मौके पर भाजपा नेता प्रकाश सडियाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी