रोहिण में युवक व बैहल कंडेला में महिला को सांपों ने डसा

घुमारवीं व बिलासपुर में अलग-अलग स्थानों पर जहरीले सांपों ने युवक व महिला को डस लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 05:05 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 05:05 PM (IST)
रोहिण में युवक व बैहल कंडेला
 में महिला को सांपों ने डसा
रोहिण में युवक व बैहल कंडेला में महिला को सांपों ने डसा

जागरण टीम, घुमारवीं/बिलासपुर : घुमारवीं व बिलासपुर में अलग-अलग स्थानों पर जहरीले सांपों ने युवक व महिला को डस लिया। परिजनों ने दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाकर भर्ती कर लिया। अब दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

उपमंडल घुमारवीं के तहत रोहिण गांव के निवासी मो¨हद्र ¨सह के 21 वर्षीय बेटे श्याम लाल को घर में सांप ने डस लिया। उसने इस बारे में परिजनों को बताया। वे तुरंत उसे जिला अस्प्ताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाकर भर्ती कर लिया। युवक की हालत में सुधार हो रहा है। उधर, बिलासपुर की बामटा पंचायत के तहत गांव बैहल कंडेला निवासी सीता देवी को सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्प्ताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाकर भर्ती कर लिया। अब उसकी हालत में पहले से सुधार है।

chat bot
आपका साथी