घुमारवीं से चंबी रैली को जाएंगे 500 कार्यकर्ता

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की धर्मशाला में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए घुमारवीं कांग्रेस ने कमर कस ली है। इस रैली को सफल बनाने के लिए घुमारवीं कांग्रेस कोई कमी नहीं रखना चाहती है। रैली को सफल बनाने के लिए घुमारवीं कांग्रेस की बैठक ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Mar 2019 04:43 PM (IST) Updated:Tue, 05 Mar 2019 04:43 PM (IST)
घुमारवीं से चंबी रैली को जाएंगे 500 कार्यकर्ता
घुमारवीं से चंबी रैली को जाएंगे 500 कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, घुमारवीं : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की कांगड़ा के चंबी में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए घुमारवीं कांग्रेस ने कमर कस ली है। रैली को सफल बनाने के लिए घुमारवीं कांग्रेस की बैठक ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता की अध्यक्षता में अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव व पूर्व विधायक राजेश धर्माणी के आवास घुमारवीं में आयेाजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में फैसला लिया गया कि इस रैली में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से 500 कार्यकर्ता भाग लेने के लिए जाएंगे। इसके लिए हर पंचायत में समन्वयकों व पंचायत कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव व पूर्व विधायक राजेश धर्माणी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी