लापता महिला की तलाश के लिए कर्नाटक जाएगी पुलिस

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : अप्पर से करीब 20 दिन पहले लापता महिला के कर्नाटक में होने के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 07:31 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 07:31 PM (IST)
लापता महिला की तलाश के लिए कर्नाटक जाएगी पुलिस
लापता महिला की तलाश के लिए कर्नाटक जाएगी पुलिस

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : अप्पर से करीब 20 दिन पहले लापता महिला के कर्नाटक में होने के मिले सुराग के बाद पुलिस ने खोजने के लिए तैयारी कर ली है। शुक्रवार को अदालत से पुलिस ने महिला के किसी अज्ञात व्यक्ति के कब्जे में होने की सूचना को आधार बनाते हुए उसे खोजने के लिए कानूनी तौर पर सर्च वारंट भी हासिल कर लिए। वारंट लेकर अब पुलिस कर्नाटक जाएगी। पुलिस परिवार के कुछ सदस्यों को भी साथ लेकर जाएगी। अप्पर खैरियां में भराड़ी क्षेत्र के रहने वाली दो सगी बहनों की शादी एक परिवार में हुई थी। दोनों के बच्चे हैं। लेकिन कुछ दिन पहले एक विवाहिता अचानक लापता हो गई थी। अब महिला के मोबाइल फोन की लोकेशन ली तो उसके बाद जिस नंबर पर आखिर बार बात हुई थी उस नंबर की लोकेशन कर्नाटक आई है। पुलिस की तरफ से यह नंबर परिवार के किसी व्यक्ति को मिल गया जिससे कि उस संदिग्ध को परिवार के लोगों ने फोन कर दिया। परिवार के लोगों के फोन करने के बाद से वह चौकन्न हो गया और अब उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है।

chat bot
आपका साथी