सेवा विस्तार की प्रथा बंद करे सरकार : अमरेट

हिमाचल प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ की राज्यस्तरीय बैठक रविवार को बिलासपुर के परिधि गृह में प्रदेशाध्यक्ष प्रेम अमरेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Dec 2019 07:55 PM (IST) Updated:Mon, 30 Dec 2019 06:15 AM (IST)
सेवा विस्तार की प्रथा बंद करे सरकार : अमरेट
सेवा विस्तार की प्रथा बंद करे सरकार : अमरेट

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ की राज्यस्तरीय बैठक रविवार को बिलासपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रेम अमरेट ने की। इसमें संगठन की सालभर की गतिविधियों पर चर्चा की।

अमरेट ने आरोप लगाया कि सरकार कुछ लोगों को सेवा विस्तार देने की कवायद को बंद नहीं कर रही है, जो इस वर्ग के साथ अन्याय है। सेवाकाल के दौरान समयानुसार सभी को पदोन्नति की उम्मीद होती है, लेकिन यदि सेवानिवृत्त हो रहे लोगों की सेवा में अकारण विस्तार किया जाता रहे तो अन्य लोग निराश होते हैं। सरकार को इस प्रकार की प्रथा पर पूर्ण विराम लगाना चाहिए।

बैठक में निर्णय लिया कि 11 जनवरी को संघ के चुनाव बिलासपुर में ही होंगे। इस दौरान राज्य महासचिव रविद्र कुमार, कोषाध्यक्ष राजीव चौहान, बिलासपुर जोन से राजीव कुमार, सीता राम ठाकुर, अनूप गौतम, दिनेश गुप्ता, मंडी के प्रधान कुलदीप शर्मा, प्रशांत, विजय गुलेरिया, सोलन से वित्त सचिव राजेश कुमार, अनिल चड्ढा, धनी राम, प्रेम चंद, बिलासपुर से अमरनाथ आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी