योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं पंचायत प्रतिनिधि

संवाद सूत्र, घुमारवीं : मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने कहा है कि प्रदेश सरकार समाज के कमजोर वर्ग

By Edited By: Publish:Thu, 27 Nov 2014 08:12 PM (IST) Updated:Thu, 27 Nov 2014 08:12 PM (IST)
योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं पंचायत प्रतिनिधि

संवाद सूत्र, घुमारवीं : मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने कहा है कि प्रदेश सरकार समाज के कमजोर वर्गो के सामाजिक व आर्थिक उत्थान को विशेष प्राथमिकता दे रही है ताकि उनके जीवनस्तर में सुधार लाया जा सके। धर्माणी ने ग्राम पंचायत सलोआं के तहत बोनी व ढलियाणी में लोगों की समस्याएं सुनीं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं ताकि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के साथ इन क्षेत्रों में रोजगार व स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यान्वित किए जा रहे विकास कार्यो में तेजी आई है। मनरेगा के अंर्तगत ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में तेजी आई है। लोगों को मनरेगा के तहत अधिक से अधिक अपने गावों में विकास के कार्य करवाने चाहिए। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा व गावों का विकास होगा। प्रदेश सरकार द्वारा पात्र लोगों को मकान निर्माण के लिए 75 हजार रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा लोगों को सस्ता राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस पर 220 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लोगों को सस्ती दर पर बिजली मुहैया करवाने के लिए सरकार द्वारा प्रदेश में 330 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने महिला मंडल बोनी में शौचालय निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने तथा बोनी व ढलियाणी गांव में हैंडपंप का लगाने की घोषणा की। उन्होंने महिला मंडल बोनी को पांच हजार रुपये प्रदान किए। इस दौरान कांग्रेस मंडलाध्यक्ष नंदलाल, कांग्रेस कार्यकर्ता आजाद ¨सह, महिला मंडल प्रधान निर्मला, वार्ड सदस्य रूपा देवी, वीरेंद्र कुमार, केके भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी