सीएम कुछ भी करें, फिर होंगे चुनाव : धूमल

By Edited By: Publish:Mon, 15 Sep 2014 01:01 AM (IST) Updated:Mon, 15 Sep 2014 01:01 AM (IST)
सीएम कुछ भी करें, फिर होंगे चुनाव : धूमल

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता छोड़ देगी, उनका यह अनुमान गलत निकला है। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद ऐसा होना चाहिए था। हैरानी का विषय है कि अब प्रदेश में आर्थिक संकट व राजनीतिक अस्थिरता होने के बावजूद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री चाहे जो भी कर लें, प्रदेश में पुन: चुनाव होने निश्चित हैं।

धूमल ने बिलासपुर में पत्रकारों से कहा कि सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन व पेंशन देने के पैसे नहीं हैं। विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हुए हैं। इस ओर ध्यान देने की बजाय सरकार तबादला उद्योग में व्यस्त है। बदले की भावना से कार्य किए जा रहे हैं। कर्ज लेकर सरकार कामकाज कर रही है। उन पर व सांसद अनुराग ठाकुर पर झूठे मामलों का फैसला न्यायालय करेगा। कांग्रेस नेता इसे प्रतिशोध का नाम दे रहे हैं जबकि पूर्व भाजपा सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया है। सागरकत्था मामले में मुख्यमंत्री ने स्वयं हाईकोर्ट में जाकर मामले की छानबीन अपने भरोसेमंद अधिकारी से करवाई जबकि सीडी प्रकरण में उनके ही प्रिय व्यक्ति ने आरोप लगाए थे जबकि तत्कालीन भाजपा सरकार ने इन मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं किया था। इसलिए सरकार जनता को गुमराह कर रही है। इस मौके पर विधायक रिखी राम कौंडल, रणधीर शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी