यमुनानगर की आवर्धन नहर में गिरी लग्‍जरी कार, मचा हंगामा, गाड़ी के अंदर दिखा शव

यमुनानगर की आवर्धन नहर में लग्‍जरी कार डूबी दिखाई दी। कार डूबने की सूचना पुलिस को दी गई। जब जांच की गई तो कार में एक शव दिखाई दिया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कोहरे की वजह से कार गिर सकती है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 26 Dec 2020 05:13 PM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2020 05:13 PM (IST)
यमुनानगर की आवर्धन नहर में गिरी लग्‍जरी कार, मचा हंगामा, गाड़ी के अंदर दिखा शव
टोडरपुर पुल के पास आवर्धन नहर में गिरी कार।

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर के टोडरपुर पुल के पास आवर्धन नहर में चालक कार सहित जा गिरा। आसपास के लोगों ने नहर में कार देखी, तो पुलिस को पता लगा। देखने में कार लग्जरी लग रही है। जिसकी सनरूफ आधी खुली हुई है। उसमें से एक युवक का शव भी आधा बाहर दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी भी ली, लेकिन कोई भी प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कार हो सकता है कि रात को गिरी हो या फिर सुबह घने कोहरे की वजह से। फिलहाल कार को बाहर निकालने के लिए टीमें लगी हुई हैं।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शनिवार की दोपहर करीब दो बजे पुलिस को आवर्धन नहर में गिरने की सूचना मिली। जिस पर सदर यमुनानगर थाना पुलिस पहुंची। आसपास के लोगों से जानकारी ली, लेकिन नहर में कार को किसी ने गिरते हुए नहीं देखा। इस घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी पहुंच गए।

पुल के पास टायर के निशान

पुलिस को पुल के पास ही टायरों के निशान मिले हैं। जिससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि यही से कार गिरी है। ऐसा भी हो सकता है कि कार को पीछे हटाते समय नहर में गिर गई हो या फिर घने कोहरे में गिरी हो, क्योंकि सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ था। फिलहाल कार में एक ही शव दिखाई दे रहा है।

क्रेन से बाहर निकालने के प्रयास

कार को बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई है। गोताखोरों को भी बुलाया गया है। फिलहाल रेस्क्यू किया जा रहा है। कार के बाहर निकाले जाने के बाद ही पहचान हाे सकेगी। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। कार बाहर निकलने के बाद ही पूरी स्थिति का पता लग सकेगा।

ये भी पढ़ें: टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन में गए कैथल के युवा किसान की मौत, गांव में छाया मातम

ये भी पढ़ें:  हरियाणा में हैवानियत की हदें पार, पति को बंधक बना उसके सामने 5 लोगों ने पत्‍नी से किया गैंगरेप

chat bot
आपका साथी