यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हरियाणा में हैवानियत की हदें पार, पति को बंधक बना उसके सामने 5 लोगों ने पत्नी से किया गैंगरेप
हरियाणा के यमुनानगर में पति को बंधक बनाकर उसके सामने उसकी पत्नी से पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला चिल्लाती रही लेकिन आरोपित नहीं मानें। दपंती नेपाल के रहने वाले हैं और यहां खेत में काम करते हैं।

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर के बलाचौर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार रात को एक ढाई साल की बच्चे की मां के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पांच लोगों ने पति को बंधक बनाकर उसके सामने ही वारदात की।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छछरौली थाना क्षेत्र के गांव बलाचौर में महिला से सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चार-पांच लोगों ने की। आरोपितों ने उसके पति को बंधक बनाया और उसके सामने ही वारदात को अंजाम दिया। आरोपितों के जाने के बाद किसी तरह से महिला ने पति को बंधनमुक्त किया। इसके बाद ही पुलिस को पता लगा। फिलहाल महिला थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।
नेपाल का रहने वाला दंपती
बलाचौर में नेपाल का दंपती एक किसान की ट्यूबवैल पर बने कमरे ढाई वर्षीय बच्ची के साथ रहता है। यही पर वह दोनों मजदूरी करते हैं। शुक्रवारको दंपती ट्यूबवैल पर थे। तभी चार-पांच लोग आए। आते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। महिला के पति के हाथ पैर बांध दिए। उसके सामने ही फिर महिला से सामुहिक दुष्कर्म किया।
चीखती रही महिला
आरोपित बारी-बारी से महिला से दुष्कर्म कर रहे थे। इस दौरान महिला चीखती रही। आरोपितों के सामने हाथ भी जोड़े, लेकिन उस पर तरस नहीं किया। पति भी चिल्लाता रहा, लेकिन खेत में होने की वजह से उसकी आवाज भी गांव तक नहीं पहुंच सकी। करीब एक घंटे तक आरोपित कमरे में रहे। जब महिला बदहवास हो गई, तो आरोपित वहां से भाग निकले।
महिला सहमी हुई, पहचान तक नहीं बता पा रही
वारदात को अंजाम देने के बाद जब आरोपित फरार हो गए, तो महिला ने बदहवासी की हालत में ही पति को बंधन मुक्त किया। इसके बाद पति ने खेत के मालिक को सूचना दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीडि़ता व उसके पति को साथ लेकर आई। इस घटना के बाद से ही महिला पूरी तरह से सहमी हुई है। वह आरोपितों की पहचान तक नहीं बता पा रही है। अब यह मामला महिला थाना को भेजा गया है। महिला थाना प्रभारी सोमवती ने बताया कि फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला अभी घबराई हुई है। वह आरोपितों की पहचान नहीं बता पा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।