जींद में दर्दनाक हादसा, बाथरूम में नहाने गए थे मासूम भाई-बहन, करंट से दोनों की मौत

बाथरूम में नहाने गए मासूम भाई बहन की करंट लगने से मौत हो गई। बाथरूम में लगे एक्सटेंशन बोर्ड में पानी गिरने की वजह से हादसा हुआ।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 09:13 AM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 04:58 PM (IST)
जींद में दर्दनाक हादसा, बाथरूम में नहाने गए थे मासूम भाई-बहन, करंट से दोनों की मौत
जींद में दर्दनाक हादसा, बाथरूम में नहाने गए थे मासूम भाई-बहन, करंट से दोनों की मौत

पानीपत/जींद, जेएनएन। जींद के जुलाना कस्बे में दर्दनाक हादसा हुआ। बाथरूम में नहाने गए मासूम दो बच्चे करंट की चपेट में आ गए। बाथरूम में वॉशिंग मशीन चलाने के लिए लगाए गए एक्सटेंशन में पानी पड़ गया था। इससे बाथरूम मेंं करंट फैल गया और दोनों बच्चों की मौत हो गई। 

परिजनों ने हादसा बताकर पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। बाद में परिजनों ने एसएसपी अश्विन शैणवी से बात की। उसके बाद बिना पोस्टमार्टम करवाए ही अंतिम संस्कार कर दिया। करंट से मौत 4 वर्षीय इशान उर्फ लक्ष्य व 9 वर्षीय ईशा थी। ईशा पांचवीं कक्षा में, जबकि इशान उर्फ लक्ष्य नर्सरी में पढ़ता था।

काफी देर तक नहीं आए तो मां गई देखने
वार्ड नंबर 11 निवासी मनजीत की पत्नी प्रियंका अपनी 12 वर्षीय लड़की खुशबू, ईशा व लड़के इशान उर्फ लक्ष्य के साथ घर में मौजूद थी। खुशबू व प्रियंका टीवी देख रही थी। इसी दौरान ईशा (9) व ईशान (4) बाथरूम में नहाने के लिए चले गए। काफी देर तक दोनों बच्चे बाथरूम से नहीं लौटे तो उनको बुलाने के लिए प्रियंका बाथरूम में गई। जहां पर दोनों बच्चे बाथरूम में मृत पड़े थे। 

ये बनी मौत की वजह
परिजनों ने बताया कि बाथरूम में वाशिंग मशीन चलाने के लिए एक्सटेंशन बोर्ड लगाया हुआ है। इसी एक्सटेंशन बोर्ड पर पानी गिरने से बाथरूम में करंट आ गया और उसकी चपेट में आने से दोनों बच्चों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:  घर पर लगा था ताला, अंदर पड़ा था रिटायर प्रिंसिपल का खून से लथपथ शव

ये भी पढ़ें: पुलिसकर्मी बता महिला को प्रेम जाल में फंसाया, शादी से इन्कार किया तो हुआ पर्दाफाश

ये भी पढ़ें: युद्ध भूमि में शुरू हुई सियासत की जंग, भाजपा के दावेदारों की लाइन, विपक्ष में सन्‍नाटा

ये भी पढ़ें: सरकारी अस्‍पताल में लापरवाही की हद, बाजू में फ्रेक्चर, एक्स-रे चेहरे का

ये भी पढ़ें: दो युवती से सामूहिक दुराचार में फंसा एसआइ, पर्दाफाश हुआ तो कटवा ली मूंछ

chat bot
आपका साथी