युद्ध भूमि में शुरू हुई सियासत की जंग, भाजपा के दावेदारों की लाइन, विपक्ष में सन्नाटा Panipat News
विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही सियासत गर्माने लगी है। एक ओर जहां भाजपा में टिकट के दावेदारों की होड़ है वहीं कांग्रेस दावेदार की तलाश में है।
पानीपत, [अरविन्द झा]। जन आशीर्वाद यात्र में भीड़ जुटाने वाले नेताओं में टिकट हथियाने की होड़ लगी है। चारों विधानसभाओं के दावेदार अब पार्टी से संगठन के बड़े नेताओं से संपर्क साधने में जुटे हैं। दूसरी ओर, गुटबाजी में बिखरा विपक्ष उम्मीदवारी के लिए दमदार नेता की खोज में ही जुटा है।
लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतने वाले भाजपाई अब विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस तैयार हैं। विपक्षी दलों को मात देने के लिए बूथों को मजबूत बनाने की कवायद शुरू कर दी है। पालक, शक्ति केंद्र और पन्ना प्रमुखों का इसमें अहम रोल है। सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्र के दौरान बीते 22-23 अगस्त को स्वागत के लिए बनाए गए प्वाइंटों पर टिकट के दावेदारों ने समर्थकों को जुटा कर दमखम दिखाने का प्रयास किया था। यात्र तीन घंटे लेट हो जाने से कई दावेदार अपनी ताकत नहीं दिखा सके थे। सीएम के पास तैयार हो रही सूची में ये सब अपना नाम लिखवा चुके हैं। यह आने वाला समय ही बताएगा किसकी किस्मत जोर मारेगी।
शहरी विधानसभा से ये दावेदार
शहरी विधानसभा से विधायक रोहिता रेवड़ी के अतिरिक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद विज व पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा दावेदार हैं। रोहिता रेवड़ी शहर में कराए गए विकास कार्यों के दम पर दोबारा दावा कर रही हैं। सांसद उम्मीदवारी की रेस से पिछड़ चुके उद्यमी प्रमोद विज ने जनहित के कार्यों के दम पर दावा ठोका है। पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा संगठन के कार्यों में खूब सक्रिय हैं। 2014 में उनके जिलाध्यक्ष रहते पार्टी को चारों सीट पर जीत मिली थी। संगठन के आदेश पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी टिकट के लिए कदम पीछा नहीं करेंगी।
ग्रामीण सीट से तीन दावेदार रेस में
विधायक महीपाल ढांडा ग्रामीण क्षेत्र में पांच वर्षों में कराए गए विकास कार्यों की बदौलत टिकट का दावा करेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले सांसद संजय भाटिया की सलाह पर भाजपा में शामिल हुए समाजसेवी धारा सिंह रावल भी दावेदार हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में 29 हजार वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे। वरिष्ठ नेता सुरेंद्र अहलावत और संगठन से वर्षों से जुड़े बिमल बंसल भी टिकट की रेस में शामिल बताए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: घर पर लगा था ताला, अंदर पड़ा था रिटायर प्रिंसिपल का खून से लथपथ शव
ये भी पढ़ें: पुलिसकर्मी बता महिला को प्रेम जाल में फंसाया, शादी से इन्कार किया तो हुआ पर्दाफाश
ये भी पढ़ें: दो युवती से सामूहिक दुराचार में फंसा एसआइ, पर्दाफाश हुआ तो कटवा ली मूंछ
ये भी पढ़ें: जींद में दर्दनाक हादसा, बाथरूम में नहाने गए थे मासूम भाई-बहन, करंट से दोनों की मौत
ये भी पढ़ें: सरकारी अस्पताल में लापरवाही की हद, बाजू में फ्रेक्चर, एक्स-रे चेहरे का