पुलिसकर्मी बता महिला को प्रेम जाल में फंसाया, शादी से इन्कार किया तो हुआ पर्दाफाश Panipat News
यमुनानगर में खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला से संबंध बनाए। जब महिला ने शादी के लिए कहा तो आरोपित का पर्दाफाश हो गया।
पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। खुद को पुलिसकर्मी बताकर प्रवीण ने तीन बच्चों की मां को प्रेम जाल में फंसाया। उसके साथ दुष्कर्म किया। दो साल से वह महिला को धमकाकर संबंध बना रहा था। शादी के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया। शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया।
होशियारपुर की महिला करीब दो साल से गांधीनगर चौकी एरिया में अपने बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती है। वह अपने दोस्त के साथ सोनीपत के बड़ौत के प्रवीण कुमार से मिली। आरोपित ने उसे खुद को पुलिसकर्मी बताया। दोनों के प्रेम संबंध बन गए। इस बीच आरोपित उसके ही मकान पर रुकता था। दो साल से आरोपित उसके साथ रह रहा था। इस बीच उसके साथ संबंध भी बनाए। महिला ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने बातचीत बंद कर दी और यहां अना छोड़ दिया। इ पर उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। कोई सुनवाई न होने पर पीडि़ता ने एसपी को शिकायत दी। एसपी के आदेश के बाद आरोपित के खिलाफ गांधीनगर चौकी में केस उसे गिरफ्तार कर लिया। गांधीनगर चौकी इंचार्ज अनिल राणा ने बताया कि आरोपित प्रवीण बल्लेवाला जोन में रॉयल्टी का कार्य करता है।